Maha Shivratri 2025: बॉलीवुड के ये हिंदू और मुस्लिम अभिनेता और अभिनेत्री हैं भगवान शिव के भक्त

Bollywood These Stars Bhagwan Shiv Devotee: बॉलीवुड के वो एक्टर और एक्ट्रेस जो भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-26 07:00 IST

Maha Shivratri 2025 Bollywood These Actor And Actress Bhagwan Shiv Devotee (Image Credit- Social Media)

 Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि भारत वर्ष में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है। हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद पवित्र दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती से भगवान शिव का विवाह हुआ था। और ये सबसे शक्तिशाली रात्रि में से एक है। तो वहीं Maha Shivratri के बारे में एक और मान्यता है कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने तांडव किया था जो सृजन और विनाश का प्रतीक है। इसलिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस दिन को सबसे ज्यादा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। तो वहीं कहीं-कहीं तो महाशिवरात्रि से कुछ समय पहले ही हल्दी, मेंहदी और संगीत का आयोजन किया जाता है और शिवरात्रि वाले दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह किया जाता है। इस बार 2025 में महाशिवरात्रि का आयोजन 26 फरवरी 2025 को किया जा रहा है। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के उन एक्टर के बारे में जो भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। 

भगवान शिव के अन्नय भक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे ( These Bollywood Stars Bhagwan Shiv Devotee)-

वैसे तो भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने वाले दुनियाभर में भक्त आपको मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। 

संजय दत्त (Sanjay Dutt)-


बॉलीवुड में खलनायक और संजू बाबा के नाम से प्रसिद्ध पाने वाले एक्टर संजय दत्त जिनकी लाइफ काफी विवादों से भरी रही है। यही वजह है कि संजय दत्त की बॉयोपिक भी बनाई जा चुकी है। जिसका नाम संजू रखा गया है। इस बॉयोपिक में रणवीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि संजय दत्त भगवान शिव को बहुत मानते हैं उन्होंने अपनी बाजू पर भगवान शिव का टैटू बनवाया हुआ है। जिस पर ऊँ नमः शिवाय लिखा हुआ है। वह शिवजी की पूजा-अर्चना में गहरी आस्था रखते हैं। 

अजय देवगन (Ajay Devgn)-



 बॉलीवुड में यदि कॉप यूनिवर्स में सबसे ज्यादा पुलिस के रोल में किसी एक्टर को दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है तो वो अजय देवगन हैं, जिनको सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। अजय देवगन के बारे में कहा जाता है कि वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और उन्होंने अपनी छाती पर भगवान शिव का टैटू बनवा रखा है। जिसकी तस्वीरे अक्सर अजय देवगन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। तो वहीं अजय देवगन ने शिवाय मूवी भी बनाई थी। इसके अलावा फिल्मों में अजय देवगन का नाम भोला भी रह चुका है। 

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)-


बॉलीवुड में इस समय भले ही टाइगर श्रॉफ का करियर सही ना चल रहा हो बहुत समय से उन्होंने कोई भी हिट फिल्म ना दी हो लेकिन अपनी फिटनेस और डांस स्टेप की वजह से वो अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। तो वहीं टाइगर श्रॉफ ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बचपन से ही भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। वो सोमवार का व्रत भी करते थे। आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ बागी 4 में नजर आएंगे। 

कुणाल खेमू (Kunal Khemu)-


कुणाल खेमू जिन्होंने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। तो वहीं कुणाल खेमू जोकि एक हिंदू हैं उन्होंने पटौदी खानदान की राजकुमारी यानि सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से विवाह किया है। दोनों साथ में सारे त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं। तो वही कुणाल खेमू जोकि एक्टर के साथ ही साथ डायरेक्टर भी हैं उन्होंने अपनी पीठ पर भगवान शिव का त्रिशूल बनवा रखा है। जिससे वो भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त करते हैं। और हर महाशिवरात्रि के अवसर पर वो पूजा-अर्चना करते हैं। 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)-


बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत जो कि हिमांचल से आती हैं और हिमांचल के बारे में कहा जाता है कि वहाँ पर महाशिवरात्रि को किसी पर्व की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। महा शिवरात्रि के अवसर पर यहाँ की रौनक देखने लायक होती है। यहाँ के लोग भगवान शिव और माता पार्वती के अनन्य भक्त होते हैं। तो वहीं कंगना रनौत भी भगवान शिव को बहुत मानती हैं उनको अक्सर भगवान शंकर के मंदिरों में पूजा-अर्चुना करते हुए देखा गया है फिर चाहे महाकाल हो या आदियोगी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हुई है। 

सारा अली खान (Sara Ali Khan)-


सारा अली खान जो कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है। जिसकी वजह से सारा अली खान हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में आस्था रखती है। सारा अली खान ने अपने करियर की शुरूआत ही भगवान शंकर के ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ पर बनी फिल्म से किया था। सारा अली खान के बारे में कहा जाता है कि वो भगवान शंकर में काफी आस्था रखती हैं। सारा अली खान केदारनाथ और अमरनाथ दोनों ज्योतिर्लिंग जाकर पूजा-अर्चना किया हुआ है। जहाँ से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन सबके वजह से सारा अली खान को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। क्योंकि उनके नाम के आगे खान आता है। लेकिन इसके बावजूद भी सारा अली खान हिंदू और मुस्लिम धर्म दोनों में आस्था रखती हैं। 

मौनी रॉय (Moni Roy)-


मौनी रॉय जिन्होंने अपने करियर में भगवान शिव से संबंधित महत्वपूर्ण टीवी सीरियल में अहम किरदार निभाया है। फिर चाहे देवो के देव महादेव में माता सती का किरदार रहा हो। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। तो वहीं उसके अलावा एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन की पहली नागिन भी मोनी रॉय ही रही थी। इस सीजन को दर्शकों ने इतना पसंद किया था। जिसकी वजह से एकता कपूर ने इस टीवी सीरियल को वेब-सीरीज की तरह हर साल कलर्स टीवी पर प्रसारित किया। जिसके अबतक 6 सीजन आ चुके हैं और दर्शकों को इसके 7वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है।  मौनी रॉय की भी  भगवान शिव में काफी आस्था है। उनको अक्सर शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए कैप्चर किया गया है। 

Tags:    

Similar News