मुंबई में लांच हुआ 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर, देखें VIDEO

Update: 2016-08-12 04:45 GMT

मुंबई: इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि इस फिल्म का इंतजार धोनी के फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाहाल्स में रिलीज होगी।

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल निभाया है। इस फिल्म का ट्रेलर खुद महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में लांच किया। फिल्म के ज्यादातर हिस्सों को उन जगहों पर शूट किया गया है, जिनसे धोनी की जिंदगी जुड़ी हुई है। इनमें रांची, बोकारो और धनबाद शामिल हैं।

क्या है इस फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी क्रिकेट दुनिया के स्टार महेंद्र सिंह धोनी के लाइफ स्ट्रगल पर बेस्ड है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से धोनी को पहली बार क्रिकेट खेलने का मौका मिला और फिर उनके पापा ने उन्हें टिकट कलेक्टर बनाने पर जोर दिया।

पर धोनी को तो क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाना था। इसमें धोनी कि जिंदगी के उतार-चढ़ावों को बखूबी दिखाया गया है। बता दें कि खुद महेंद्र सिंह धोनी इस फिल्म के ट्रेलर को कई शहरों में प्रमोट कर रहे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News