Governor Movie Based On: भारत के उस गुमनाम नायक की कहानी, जिसने भारत को 'दिवालिया' होने से बचाया था
Governor: The Silent Saviour Movie Story: मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, चलिए जानते हैं फिल्म की कहानी क्या है
Manoj Bajpayee Governor The Silent Saviour Movie Based On (Image Credit- Social Media)
Manoj Bajpayee Movie Governor Story: बॉलीवुड के वो एक्टर जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान दर्शकों के बीच बनाई है। द फैमिली मैन से लेकर गैंग ऑफ वासेपुर में अपनी भूमिका से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर Manoj Bajpayee एक बार फिर से अपनी एक नई फिल्म Governor: The Silent Saviour लेकर आ रहे हैं। जिसकी कहानी और फिल्म में उनकी भूमिका अबतक की रिलीज हुई फिल्मों से एकदम हटकर होगी। मनोज बाजपेयी की फिल्म Governor: The Silent Saviour का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक अलग ही उत्सुकता जाग्रत कर दी है। दर्शक जानने को बेताब हैं कि आखिर मनोज बाजपेयी की फिल्म Governor: The Silent Saviour किसपर आधारित है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक
मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर की कहानी किसपर आधारित है (Manoj Bajpayee Movie Governor: The Silent Saviour Story Based On)-
Manoj Bajpayee की फिल्म Governor: The Silent Saviour एक राजनीतिक और आर्थिक थ्रिलर फिल्म हैं। जैसा कि फिल्म का नाम है, वैसा ही फिल्म में मनोज बाजपेयी की भूमिका है। आरबीआई एक गर्वनर की एक ऐसा गवर्नर जिसने भारत की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म के ट्रेलर में कहा है कि, अगर मैं असफल हुआ..तो भारत असफल होगा। इससे ही आप जान सकते हैंं कि Governor: The Silent Saviour फिल्म में मनोज बाजपेयी की भूमिका कितनी खास होने वाली है।
चिनमय दीपक मंडलेकर द्वारा निर्देशित और सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म गवर्नर जिसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह द्वारा किया गया है। यह एक राजनीतिक नाटक और वित्तीय सस्पेंस का अनूठा संगम है। फिल्म निर्माताओं ने भारत के उस अध्याय पर प्रकाश डालने का काम किया है। जिसपर शायद ही पहले किसी ने ध्यान दिया होगा।
Governor: The Silent Saviour की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। फिल्म 1990 की कहानी को दर्शाया गया है। जब भारत आर्थिक संकट से गुजर रहा था। जब देश कथित तौर पर भारी विदेशी मुद्रा संकट और वैश्विक वित्तीय अस्थिरता के बढ़ते दबाव के कारण आर्थिक पतन के कगार पर खड़ा था। मनोज बाजपेयी ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ए. रामानन की भूमिका निभाई है, रिपोर्ट के अनुसार उनकी ये भूमिका भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटारमनन से प्रेरित है। जिनपर उस समय देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने का कार्यभार सौंपा गया था। फिल्म में देश से 60 टन से अधिक सोना हवाई मार्ग से बाहर निकालने का एक गुप्त अभियान भी दिखाया गया है। उस दौरान उनके फैसलों का कड़ा विरोध किया गया था। अदा शर्मा ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है, जिन्होंने गर्वनर ए.रामानन के फैसलों पर सवाल उठाया है। फिल्म में राजनीतिक दवाब से लेकर महत्वपूर्ण फैसलों तक पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मनोज बाजपेयी मूवी गवर्नर कब रिलीज होगी (Manoj Bajpayee Movie Governor Release Date)-
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म जिसमें मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा,नौशाद मोहम्मद कुंजू ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। तो वहीं फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।