Met Gala 2024 Live : मेट गाला 2024 में Alia Bhatt इतनी महंगी साड़ी पहनने के बाद भी हुई ट्रोल

Met Gala 2024 Alia Bhatt Saree: मेट गाला 2024 कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी हैं, इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt बतौर गेस्ट पहुँची हैं, लेकिन आलिया हो रही हैं ट्रोल

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-07 05:32 GMT

Met Gala 2024 Alia Bhatt Look

Met Gala 2024 Live Update: मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) की शुरूआत मई के पहले सोमवार को हो गई है। इस इवेंट में फिल्म, फैशन, संगीत, खेल, राजनीति व सोशल मीडिया की मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं। इसकी शुरूआत न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलियन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुई है। Met Gala 2024 Live Streaming भारत में सुबह 3.30 बजे से शुरू हो गई है। भारत की तरफ से इस बार Met Gala 2024 में बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt पहुंची हैं। आलिया भट्ट लगातार दूसरी बार मेट गाला इवेंट में शामिल हुई हैं। पिछले साल मेट गाला में Alia Bhatt ने व्हाइट कलर के गाउन में किया था। जो मोतियों से कवर था। आलिया भट्ट के अलावा इस बार Met Gala में भारत की तरफ से Isha Ambani और Natasha Poonawala पहुँची हैं। लेकिन इस बार मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट सुर्खियों में छा गई हैं। Social Media पर Alia Bhatt को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट ने पहनी साड़ी (Met Gala 2024 Alia Bhatt Saree Look)-


मेट गाला 2024 इवेंट में Alia Bhatt ने दूसरी बार शिरकत की है। मेट गाला 2024 में इस बार का थीम था- गार्डन ऑफ टाइम, एन ऑड टू आर्ट एंड एटरनिटी, इस इवेंट के लिए आलिया भट्ट ने सफेद कलर की फ्लोरस साड़ी पहना, जिसे सब्यासाची ने डिजाइन किया। इस खूबसूरत साड़ी में आलिया भट्ट किसी राजकुमारी या परियों की तरह लग रही थी। उनका लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। 

 आलिया भट्ट की साड़ी 1965 घंटे में तैयार हुई (Alia Bhatt's saree was ready in 1965 hours)-


Alia Bhatt की साड़ी को खूबसूरत बनाने के लिए सब्यासाची ने हाथ की कढ़ाई, कीमती पत्थरों और झालरों से तैयार किया गया। तो वहीं साड़ी में झालर 1920 के काल का खास स्टाइल है। आलिया भट्ट (Met Gala Alia Bhatt Saree Look) ने बताया कि इस शानदार साड़ी को बनाने में शिल्पकारों, कढ़ाई करने वालों, कलाकारों और रंगरेजों सहित 163 व्यक्तियों ने अपना सहयोग दिया है। तो वहीं Alia Bhatt की Saree को बनाने में कुल 1965 घंटे लगे थे। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की इस साड़ी के साथ एक लंबा मैचिंग वेल था, जो उनके इस लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहा था।

आलिया भट्ट ने किया दीपिका व कटरीना को कॉपी (Alia Bhatt copied Deepika and Katrina)-

जहाँ सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  के इस लुक को दर्शक पसंद कर रहे हैं। तो वहीं Alia Bhatt के इस लुक को कई लोगो ने ट्रोल भी किया है। उनका कहना हैं कि इससे पहले ऐसा लुक Deepika Padukone व Katrina Kaif ने अपनाया था। 2017 में Deepika Padukone ने एक इवेंट के दौरान ऐसी फ्लोरल साड़ी पहनी थी। तो वहीं Katrina Kaif ने अपने प्री-वेडिंग में ऐसी साड़ी पहनी थी। 

Tags:    

Similar News