इस VIDEO ने YouTube पर नया इतिहास बनाया है, आपने देखा या नहीं ?

क्या आपको पता है कि ऐसा कौन सा वीडियो है जो यूट्यूब (YouTube) पर महज 7 महीने में ही इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया। आपको बताते हैं कि वो कौन सा वीडियो है।;

Update:2017-08-05 16:53 IST
इस VIDEO ने YouTube पर नया इतिहास बनाया है, आपने देखा या नहीं ?
इस VIDEO ने YouTube पर नया इतिहास बनाया है, आपने देखा या नहीं ?
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: इंटरनेट के दौर में अगर आपको कोई वीडियो देखना होता है तो अब तुरंत यूट्यूब (YouTube) पर जाकर उस वीडियो को सर्च कर सकते हो। हर दिन करीब करोड़ों लोग यूट्यूब पर दुनिया भर में कई तरह के वीडियो देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा कौन सा वीडियो है जो यूट्यूब पर महज 7 महीने में ही इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गया। अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं कि वो कौन सा वीडियो है।

दरअसल, लुइस फोंसी (Luis Fonsi) और डेडी यांकी (Daddy Yankee) का एक गाना 'Despacito ' को यूट्यूब पर महज सात महीने में 3 अरब से जयादा बार लोगों ने देखा। जो यूट्यूब के इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। गौरतलब है कि इसने चार्ली पुथ के गाने 'सी यू अगेन' को पीछे छोड़ दिया है, जो पिछले महीने सबसे अधिक बार देखा गया वीडियो था।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

Full View

Similar News