सड़क हादसे में बाल-बाल बची मौनी राय, उनकी कार पर गिरा बड़ा पत्थर, देखें वीडियो

मौनी रॉय सड़क हादसे का शिकार होते-होते बची। मौनी ने खुद के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्‍होंने मुंबई मेट्रो के अधिकारियों को निशाना बनाया है।

Update: 2023-05-14 09:51 GMT

जयपुर: मौनी रॉय सड़क हादसे का शिकार होते-होते बची। मौनी ने खुद के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्‍होंने मुंबई मेट्रो के अधिकारियों को निशाना बनाया है।



हुआ ये कि जब मौनी काम पर जा रही थी तो जाते वक़्त जूहू सिग्नल पर एक बड़ा पत्थर उनकी कार पर गिर गया। इससे कार का सन-रूफ टूट गया।

Full View

मौनी ने इस घटना को शेयर करते हुए लिखा कि वह 45 मिनट से किसी सुपरवाइजर के आने और मामले को सुलझानेने का इंतजार कर रही हैं लेकिन कोई नहीं आया। सोचें अगर कोई सड़क पार कर रहा होता तो उसका क्या होता। किसी के पास कोई सुझाव है कि हमें मुंबई मेट्रो की इस लापरवारी के लिए क्या करना चाहिए? मौनी की अगली फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें राजकुमार राव उनके हीरो हैं।

Tags:    

Similar News