Mouni Roy Honeymoon: मौनी रॉय ने दोस्तों को बनाया अपने हनीमून सेलिब्रेशन का हिस्सा, अर्जुन बिजलानी और मिट ब्रदर्स संग मनाई खुशियां

मौनी रॉय की खूबसूरत शादी की तस्वीरों का प्राभाव उनके फैंस के ऊपर से अभी हटा नहीं था कि उन्होंने इंटिमेसी से भरपूर हनीमून की फोटो शेयर की।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-31 06:08 GMT

फोटो साभार : इंस्टाग्राम 

Mouni Roy : मौनी रॉय (Mouni Roy) सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) संग शादी कर मुंबई लौट आई हैं। शादी के बाद पहली बार मौनी को पति सूरज नांबियार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। इस खास मौके पर मौनी हाथ जोड़कर मीडिया का शुक्रिया अदा करती नजर आईं। शादी के बाद यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ नजर आए हैं।मौनी राय की शादी के बाद पहली बार वह अपने ससुराल पहुंचीं, जहां वह गृह प्रवेश समारोह करती नजर आईं। इसके अलावा उनके खास दोस्त सेरेमनी के दौरान खूब मस्ती करते दिखे।


सोने के झुमके, हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर मौनी का लुक

इस खास मौके पर मौनी राय को रेड साड़ी में देखा जा सकता है। सोने के झुमके, हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं सूरज ने सफेद पजामा पहना हुआ है। मौनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरों की एक सेट साझा की है। जिसमें मौनी को उनके पति सूरज के साथ रोमांटिक पोज देते देखा जा सकता है। पहले फोटो में मौनी अपने जुल्फों को फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं सूरज उनकी ओर खींचे हुए दिखाई दे रहे हैं।



सूरज ने दिया किलर शॉट

दूसरे फोटो में मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के गले में बांहे डालती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में मौनी और सूरज की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही है। आखिरी फोटो बेहद आकर्षक है। इस फोटो में मौनी के पति सूरज नांबियार पानी के ऊपर दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस फोटो को खींचने के लिए फोटोग्राफर ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। आखिरी फोटो में सूरज और उनके दोस्त पानी में हैं। वहीं सूरज के दोस्त उन्हें पानी में खड़े - खड़े हवा में उछाल रहे हैं। मौनी ने फोटो का कैप्शन देते हुए फोटोग्राफर्स की तारीफ की है। साथ ही अभिनेत्री आशका गोरडिया ने भी सूरज के फोटो की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि यह एक किलर शॉट है। 

Tags:    

Similar News