Munawar Faruqui Arrested: हुक्का पार्लर में क्या करते पकड़े गए मुनव्वर? यहां होता है गंदा काम

Munawar Faruqui Arrested: मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारुकी को एक हुक्का बार रेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-03-27 04:44 GMT

Munawar Faruqui Arrested (Image Credit: Social Media)

Munawar Faruqui Arrested: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुनव्वर को 26 मार्च की रात को मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने एक हुक्का बार में रेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस रेड के दौरान पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें मुनव्वर भी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इस हुक्क बार में रेड क्यों पड़ी? आखिर मुनव्वर फारुकी वहां ऐसा क्या काम कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया? आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

पुलिस ने मुनव्वर को दिया 41A का नोटिस (Munawar Faruqui Arrested By Mumbai Police)

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस रेड के दौरान जिन 14 लोगों को गिरफ्तार किया उनके खिलाफ कोटपा के तहत मामला दर्ज किया है और मुनव्वर को 41A का नोटिस देकर जाने दिया है। दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि हुक्का पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अगर पुलिस को तंबाकू प्रोडक्ट्स मिलते हैं, तो पुलिस द्वार सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें कि इस मामले में अभी तक मुनव्वर फारुकी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है।


हुक्का बार में क्या करते पाए गए मुनव्वर फारुकी? (Munawar Faruqui Hookah Bar Case)

इस मामले में पुलिस ने अपना बयान जारी किया है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जब पुलिस ने फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा, तो मुनव्वर फारुकी मौके पर मौजूद थे। जब उनका टेस्ट किया गया, तो वह भी पॉजिटिव पाए गए और क्योंकि ये एक संगीन अपराध है, तो इसलिए उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया है। बता दें कि मुनव्वर पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, उन पर गई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।


Hookah Bars में क्या होता है गंदा काम?

दरअसल, हुक्का बार का ये पूरा धंधा वाट्सएप के माध्यम से चलाया जाता है। हुक्का बार के संचालक ग्राहकों की ब्राडकास्ट लिस्ट व ग्रुप बनाते हैं और इस पर विभिन्न प्रकार की स्कीम व ऑफर की जानकारी डालते हैं, जिसके बाद ग्राहक हुक्का बारों में जाते हैं। यहां पर नशे की चीजें और हुक्का मौजूद होते हैं, जिसमें कई प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू और अन्य नशे की चीजें उपलब्ध होती हैं।


पहले भी विवादों में रहे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui Controversies)

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब मुनव्वर फारुकी का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले भी साल 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान भगवान राम के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करने के बाद मुनव्वर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुनव्वर को लगभग 35 दिन जेल में गुजारने पड़े थे। वहीं, जेल से बाहर आने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और उनके कई शोज भी कैंसल हो गए थे। हालांकि, कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में उन्हें एक नई पहचान मिली। बता दें कि मुनव्वर इस शो के विनर रहे थे।



Tags:    

Similar News