Munawar Faruqi Joins Politics: राजनीति में शामिल होंगे मुनव्वर फारुकी

Munawar Faruqui Joins Politics: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-04-05 04:33 GMT

Munawar Faruqui Joins Politics (Image Credit: Social Media)

Munawar Faruqui Joins Politics: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी हाल ही में मुंबई पुलिस ने मुनव्वर को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया था। लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुनव्वर अपने बयानों के कारण जेल जा चुके हैं। अब इस बीच मुनव्वर ने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, कॉमेडियन ने बताया है कि वह राजनीति में शामिल होंगे या नहीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

राजनीति में शामिल होंगे मुनव्वर फारुकी? (Munawar Faruqui Joins Politics)

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टीवी इंडस्ट्री ज्यादातर सेलेब्स एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपना करियर बनाते नजर आते हैं। अब इस बीच मीडिया से एक बातचीत के दौरान जब मुनव्वर फारुकी से पूछा गया कि क्या वह राजनीति में अपना करियर बनाएंगे? तो इस पर मुनव्वर ने साफ इंकार कर दिया। मुनव्वर ने कहा कि वह कभी भी राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई है।

विवादों से रहा मुनव्वर का गहरा रिश्ता (Munawar Faruqui Controversy)

यह बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि मुनव्वर फारुकी का विवादों से काफी गहरा नाता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी को गिरफ्तार किया था। दरअसल, मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने फोर्ट के बोरा बाजार इलाके के एक हुक्का पार्लर पर छापेमारी की थी। इस छापे के दौरान, पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और बाकी कुछ लोगो को हुक्का पीते हुए देखा था, जिसके बाद फारुकी और अन्य को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई थी। क्योंकि उनके खिलाफ धाराएं लगाई गई थीं। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं था। इससे पहले मुनव्वर फारुकी जेल जा चुके हैं। साल 2021 में मुनव्वर फारूकी को इसलिए जेल भेजा गया था, क्योंकि उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था। उन्होंने देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी की थी। मुनव्वर के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर हुई थी और उनको जेल भी जाना पड़ा था।


'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी की अपने नाम (Munawar Faruqui Bigg Boss 17 Winner)

मुनव्वर फारुकी ने 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लिया था और वह इस शो के विनर रहे थे। लेकिन यहां भी विवादों ने उनका पिछा नहीं छोड़ा। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने 'बिग बॉस 17' के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री की थी। यहां उन्होंने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आयशा ने कहा था कि उसके कई लड़कियों से शारीरिक संबंध हैं और उन्होंने आयशा के साथ चीटिंग की है।



Tags:    

Similar News