Munawar Faruqui और Salman Khan के अलावा ये लोग Lawrence Bishnoi के हिट लिस्ट में, बढ़ी सिक्योरिटी

Munawar Faruqui News: लॉरेस बिश्नोई गैंग द्वारा मुन्नवर फारूकी पर हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है, पढ़े पूरी खबर

Update:2024-10-15 11:23 IST

Munawar Faruqui Salman Khan Lawrence Bishnoi Hit List

Munawar Faruqui Salman Khan Lawrence Bishnoi Hit List: लॉरेंस बिश्नोई इस समय कुछ सालों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। जिसके पीछे की वजह है आज से 6 साल पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की रेकी कराना ,पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या , उसके बाद उनके घर पर हमला करवाना फिर हालहि में राजनेता और सलमान खान के सबसे करीबी दोस्त Baba Siddiqui की हत्या कराना, अब जाकर Lawrence Bishnoi Gang के निशाने पर सलमान खान के बाद मशहूर कॉमेडियन Munawar Faruqui आ चुके हैं। तो वहीं सलमान खान के अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर अब ये लोग हैं। जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान खान, मुन्नवर फारूकी समेत ये लोग (Salman Khan To Munawar Faruqui These Pepole On Lawrence Bishnoi Hit List)-

अभी तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा सलमान खान से जुड़े लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा था। अब जाकर मशहूर कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी को लेकर भी कल खबरें आई थी कि Lawrence Bishnoi गैंग के द्वारा सिंतबर में उनके ऊपर हमले की प्लैनिंग की गई थी। लेकिन प्लैनिंग सफल नहीं हो गई थी। जिसके बाद से मुन्नवर फारूकी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। तो वहीं सलमान खान की सिक्योरिटी पहले ही बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं, लेकिन उसके गुर्गे लगातार उसके इशारे पर काम कर रहे हैं। NIA कई मामले में उसके खिलाफ कार्यवाई कर रही है। हालहि में की गई पूछताछ में उसने अपने टारगेट्स के बारे में जानकारी दी है। सलमान खान और मुन्नवर फारूकी के अलावा अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर ये लोग हैं। 

सगुनप्रीत सिंह- ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। जो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर हैं। सगुन ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी विक्की मिद्दुखेड़ा के शूटरों को पना दी थी। विक्की की हत्या 2021 में हुई थी और Lawrence Bishnoi की हिट लिस्ट में रखा गया है। 

कौशल चौधरी- ये भी वर्तमान में गुरूग्राम की जेल में बंद है और वह लॉरेंस बिश्नोई का जानी दुश्मन है। लॉरेंस के अनुसार, कौशल ने विक्की के कातिलों को हथियार मुहैया कराए थे। जो उसकी गतिविरोधियों को और भी खतरनाक बनाते हैं। ये भी कुख्यात गैंगेस्टर माना जाता है। 

अमित डागर- बंबीहा गैग का प्रमुख अमित डागर भी Lawrence Bishnoi गैंग के निशाने पर है। NIA के अनुसार अमित ने विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या की योजना बनाई थी। बंबीहा गैंग ने विक्की के शूटरों को छिपने में भी मद्द की थी। जिसस यह पता चलता है कि अमित और उसका गैंग आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। 

Tags:    

Similar News