एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, नागिन-3 जैसे सुपरहिट शो में कर चुके है काम, जानें इनका गुनाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप और छेड़छाड़ के मामले में पर्ल वी पुरी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-06-05 05:34 GMT

मुबंई: कलर्स टीवी का सुपरहिट शो नागिन सीजन 3 (Naagin 3) के फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसके परिजन ने 4 जून की देर रात को पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्ल वी पुरी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप और छेड़छाड़ के मामले में पर्ल वी पुरी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़िता ने इनके खिलाफ पुलिस को बयान भी दिया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसके कार में दुष्कर्ष किया , फिर आरोपियों ने कई बार इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

पर्ल वी पुरी पहले भी अपने रिलेशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। पहले भी पूरी करिश्मा तन्ना को लेकर चर्चा में बने हुए थे। कुछ समय बीताने के बाद दोनों में झगड़ा हो गया और दोनों अलग हो गए। लेकिन अभी भी उनके बीत दोस्ती का रिश्ता कायम है।

बतातें चलें कि पर्ल वी पुरी ने नागिन-3 (Naagin 3) के अलावा खूबसूरत (Khubsurat), मेरी सासू मां (Meri Saasu Maa), बेपनाह प्यार (Bepanah Pyaar), फिर भी ना माने बद्तमीज दिल (Phir Bhi Na Maane Badtameez Dil ), ब्रह्मराक्षस-2 (Brahmarakshas 2) जैसे टीवी सीरियलों में नजर आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News