Naagin 7 Latest Update: क्या प्रियंका चाहर चौधरी होंगी एकता कपूर की नई नागिन, सामने आया सच

Naagin 7 News: प्रियंका चाहर चौधरी ने खुद रिवील कर दिया है कि वे "नागिन 7" का हिस्सा हैं या नहीं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-07-23 14:47 GMT

Priyanka Chahar Chaudhary In Naagin 7: कलर्स पर आने वाले शो "नागिन" अपने अगले सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है, आए दिन "नागिन 7" से जुड़ी कुछ ना कुछ डिटेल सामने आ रही है। वहीं इस शो को पसंद करने वाले दर्शक कब से यह जानना चाह रहें हैं कि आखिर एकता कपूर के शो की नागिन कौन सी अदाकारा बनेंगी। जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी के नाम को लेकर भी कयास लगाए जा रहें हैं, वहीं अब प्रियंका चाहर चौधरी ने खुद रिवील कर दिया है कि वे "नागिन 7" (Naagin 7 News) का हिस्सा हैं या नहीं।

क्या प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी नागिन (Priyanka Chahar Chaudhary In Naagin 7)

अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी टेलीविजन की दुनिया में अपना अच्छा खासा पहचान बना चुकीं हैं। प्रियंका चाहर चौधरी को देश भर में पहचान "बिग बॉस" की वजह से मिली। जी हां! प्रियंका चाहर चौधरी "बिग बॉस 16" (Bigg Boss 16) में नजर आईं थीं, बिग बॉस 16 का हिस्सा बनकर प्रियंका ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, वह टॉप 3 फाइनलिस्ट भी बनीं थीं, लेकिन विनर नहीं बन पाईं थीं, हालांकि फैंस तो आज भी प्रियंका चाहर चौधरी को ही बिग बॉस को ही असली विनर मानते हैं।


वहीं जब से "नागिन 7" को लेकर खबरें आना शुरू हुईं हैं, यह भी बात सामने आ रही है कि प्रियंका चाहर चौधरी को एकता कपूर ने नागिन के लिए अप्रोच किया हुआ है, प्रियंका ही एकता के सुपरहिट शो की नागिन बनेंगी, लेकिन अब प्रियंका चाहर चौधरी ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

प्रियंका चाहर चौधरी ने कही ये बात (Priyanka Chahar Chaudhary On Naagin 7)

अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में नागिन का हिस्सा बनने को लेकर खुलासा किया। प्रियंका ने कहा, "अभी तक नागिन आया नहीं है, जब नागिन आयेगा तो आप सब को पता चल जायेगा। मुझे भी नहीं पता ।"

प्रियंका चाहर चौधरी वर्कफ्रंट (Priyanka Chahar Chaudhary Work Front)

प्रियंका चाहर चौधरी का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम "बार बार" है। इस गाने में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ कथित बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता नजर आ रहें हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News