Bhojouri Naya Gana: नीलकमल सिंह के इस गाने ने उड़ा दिया गर्दा, जरूर देखें ये धमाकेदार गाना

Neelkamal Singh Latest Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह के गानों को लेकर इतना क्रेज है कि दर्शक बेसब्री से उनके नए गाने के इंतजार में बैठे रहते हैं, अब जब सिंगर का नया गाना "छोट लागे देवरा" कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया, तो यह तभी से यूट्यूब पर ट्रेंड में बना हुआ है।

Update: 2023-07-10 01:09 GMT
Neelkamal Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सिंगर नीलकमल सिंह का एक हालिया रिलीज हुआ गाना "छोट लागे देवरा" जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है। नीलकमल सिंह अपनी सिंगिंग के साथ ही अपने शानदार अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। उनका भी भोजपुरी पर्दे पर जबरदस्त राज चलता है। लोगों के बीच नीलकमल सिंह के गानों को लेकर इतना क्रेज है कि दर्शक बेसब्री से उनके नए गाने के इंतजार में बैठे रहते हैं, अब जब सिंगर का नया गाना "छोट लागे देवरा" कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया, तो यह तभी से यूट्यूब पर ट्रेंड में बना हुआ है।

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा यह गाना

नीलकमल सिंह "छोट लागे देवरा" यूट्यूब पर जबरदस्त छाया हुआ है। नीलकमल सिंह संग इस म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी की हॉट अभिनेत्री श्रृष्टि उत्तराखंडी नजर आ रहीं हैं। श्रृष्टि उत्तराखंडी और नीलकमल सिंह दोनों ने मिलकर गाने में एक नंबर परफॉर्मेंस दी है। दोनों का एनर्जी से भरपूर डांस देखते बन रहा है। खासतौर पर श्रृष्टि उत्तराखंडी के लुक की खूब तारीफ की जा रही है, वहीं उनका एक्सप्रेशन भी लोगों के दिलों को घायल कर रहा है। हमेशा की तरह नीलकमल सिंह गाने में बेहद स्मार्ट लग रहें हैं।

गाने को मिले इतने मिलियन व्यूज

नीलकमल सिंह के हर गाने पर मिलियन व्यूज आने तय है। इनके गाने की बीट इतनी जबरदस्त होती है कि दर्शकों के दिमाग में बस जाती है। बताते चलें कि इस गाने को अबतक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसी से गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताते चलें कि नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए इस धांसू गाने की लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखें हैं, म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, पवन पाल ने वीडियो को डायरेक्ट किया है।

Tags:    

Similar News