Neetu Kapoor का बड़ा खुलासा: बेहद स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर, देर रात तक नहीं करने देते थे पार्टियां

Koffee With karan 8: नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वह कैसे बॉयफ्रेंड थे।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-01-11 11:16 GMT

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor (Photo- Social Media)

Koffee With karan 8: 70-80 दशक के बेहद ही प्यारे कपल नीतू कपूर और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी तो हर किसी के दिल में बसी हुई है। ऋषि कपूर को गुजरे हुए चार साल होने वाले हैं, लेकिन आज भी नीतू कपूर ऋषि कपूर की यादों से पूरी तरह निकल नहीं पाईं हैं, जब भी उनके जीवन में कुछ खास पल आता है, तो वह ऋषि कपूर की मौजूदगी को बेहद मिस नहीं करती हैं। इसी बीच नीतू कपूर ने हाल ही में अपने दिवंगत पति को लेकर एक ऐसी बात बताई है, जिसे सुन आपको उनकी बातों पर यकीन ही नहीं होगा। जी हां! उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर एक बेहद ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे, उन्होंने कभी भी नीतू कपूर को लेट नाइट पार्टी में शामिल होने नहीं दिया था। आइए आपको और डिटेल में बताते हैं कि नीतू कपूर ने क्या कहा।

एक स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर

नीतू कपूर हाल ही में अपनी खास दोस्त जीनत अमान के साथ करण जौहर के सबसे चर्चित चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचीं थीं। नीतू कपूर और जीनत अमान दोनों ने ही अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले, साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताई, जिसे सुन दर्शक हैरान रह गए हैं। वहीं नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वह कैसे बॉयफ्रेंड थे।


नीतू कपूर ने "कॉफी विद करण" में कहा, "ऋषि कपूर बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे, वह कभी भी लेट पार्टी नहीं करने देते थे। जब भी हम यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करते थे तो वो लेट नाइट पार्टी करते थे, लेकिन ऋषि की वजह से मैं कभी भी उस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाती थी, क्योंकि ऋषि हमेशा कहते थे ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर आ जाओ। इस वजह से मैं उन दिनों कभी देख नहीं पाई की पार्टी कैसे करते थे।"

बच्चों के साथ फ्रेंडली नहीं थे ऋषि कपूर

अभिनेता ऋषि कपूर सिर्फ एक स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड ही नहीं थे, बल्कि वह एक स्ट्रिक्ट पिता भी थे, जी हां! ऐसा खुद नीतू कपूर ने कहा है। नीतू कपूर ने बताया कि चिंटू जी बहुत ही प्यारे इंसान थे, हालांकि उन्होंने कभी भी खुलकर किसी के लिए अपने प्यार को बयां नहीं किया, उन्होंने हमेशा सभी से एक दूरी बनाकर रखी। कभी भी प्यार नहीं जताया, बस बुली करते थे। यहां तक की अपने बच्चों से भी उन्होंने एक दूरी बनाकर रखी थी, कभी भी उनके साथ फ्रेंडली नहीं हुए, जिसकी वजह से उन्होंने बहुत कुछ खो दिया।



1980 में शादी के बंधन में बंधे थे नीतू कपूर और ऋषि कपूर

नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साल 1980 में 22 जनवरी को शादी रचाई थी। शादी के बाद नीतू कपूर ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली और सिर्फ परिवार पर फोकस करने लगीं। हालांकि लंबे समय उन्होंने पर्दे पर दोबारा वापसी की। वहीं साल 2020 में ऋषि कपूर अपनी धर्मपत्नी नीतू कपूर को हमेशा के लिए अकेला छोड़ दुनिया को अलविदा कह गए।



 


Tags:    

Similar News