Oscars 2025 Winners: ऑस्कर 97वें एकेडमी अवॉर्ड विजेताओं के नाम
Oscars 2025 Winners List: ऑस्कर 2025 97वें एकेडमी अवॉर्ड को किसने-किसने जीता है, देखे विजेताओं के नाम;
Oscars 2025 Winners: हॉलीवुड का सवर्श्रेष्ठ अवॉर्ड ऑस्कर 2025 का आयोजन शुरू हो चुका है। लॉज एंजिल्स के जंगलों की आग और नस्लवाद कांड से हिल गया एक अशांत पुरस्कार सीजन आज अपने चरम पर पहुँच गया है। 97वें अकादमी पुरस्कार शुरू हो रहे हैं। जिसकी मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन कर रहे हैं। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होने वाले इस साल के ऑस्कर के साथ हाल के दिनों की सबसे अप्रत्याशित दौड़ का समापन होगा। समारोह शाम 7 बजे ईएसटी से शुरू हो गया है। भारत के दर्शक इसे 3 मार्च 2025 को सुबह 5.30 बजे से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बार ऑस्कर अवॉर्ड विजेताओं के नाम क्या है।
ऑस्कर 2025 अवॉर्ड विजेताओं के नाम (Oscars 2025 Winners Name)-
नामांकन में सबसे आगे नेटफ्लिक्स की एमिलिया पेरेज हैं, जिन्हें 13 नामांकन मिले हैं। हालांकि इसके स्टार, कार्ला सोफिया गैसकॉन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित पहली खुले तौर पर ट्रांस अभिनेता, के फिर से सामने आए आपत्तिजनक ट्वीस्ट पर प्रतिक्रिया के बाद इसकी संभावनाओं को काफी झटका लगा है। ऑस्कर 2025 में 'अनुजा' को 'आई एम नॉट ए रोबोट' से बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट ऑस्कर नहीं मिला है।
- Oscars 2025 में बेस्ट ओरिजनल स्कोर के लिए अकादमी पुरस्कार द ब्रूटलिस्ट को दिया गया है।
- Oscars 2025 में ब्राजील की आई एम स्टिल हियर ने एमिलिया पेरेज, फ्लो को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का अकादमी पुरस्कार जीता है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए अकादमी पुरस्कार द ब्रूटलिस्ट को मिला है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट का अकादमी पुरस्कार आई एम नॉट ए रोबोट को मिला है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स के लिए अकादमी पुरस्कार ड्यून: पार्ट टू को मिलेगा।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ सॉउंड के लिए अकादमी अवॉर्ड ड्यून पार्ट टू को मिलेगा।
- इजरायल और फिलिस्तनीनी फिल्म निर्माताओं के सहयोग से बनी नो अदर लैंड को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का अकामी पुरस्कार मिला है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर का अकादमी पुरस्कार नो अदर लैंड को मिला है।
- Oscars 2025 में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का अकादमी अवॉर्ड द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा को मिला है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अकादमी पुरस्कार एमिलिया पेरेज के गाने एल माल को मिला है।
- ऑस्कर 2025 सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन के लिए अकादमी पुरस्कार विकेड को मिला है।
- जो सलदाना ने डोमिनिकल मूल की पहली एक्ट्रेस के रूप में इतिहास रचा, इन्होंने एमिलिया पेरेज के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है।
- Oscars 2025 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए अकादमी अवॉर्ड अनोरो को मिला है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के लिए अकादमी पुरस्कार द सब्सटेंस को मिला है।
- ऑस्कर 2025 में रूपांतरित पटकथा के लिए अकादमी पुरस्कार कॉन्क्लेव को दिया गया।
- Oscars 2025 में सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए अकादमी अवॉर्ड अनोरो को मिला है।
- Oscars 2025 में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अकादमी अवॉर्ड विकेट के लिए पॉल टेजवेल को मिला है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट के लिए अकादमी पुरस्कार इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस को दिया गया है।
- ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का पुरस्कार फ्लो को मिला है।
- Oscars 2025 सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार ए रियल पेन के लिए करिन कल्किन को दिया गया है।