Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने रोमांस में की सारी हदें पार, किसिंग सीन देख बेकाबू हुए फैंस

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और पवन सिंह के गाने आज भी दर्शकों के जहन में बसे हुए हैं।

Update: 2023-05-06 18:00 GMT
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और पवन सिंह के गाने आज भी दर्शकों के जहन में बसे हुए हैं। भले ही दोनों की जोड़ी पर्दे पर अब एकसाथ नजर नहीं आती, लेकिन ये दोनों जितनी फिल्में और गाने साथ कर चुके हैं, इनके फैंस उसे ही बार-बार देखना पसंद करते हैं।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा "ऐ धानी धन लूट जाए दा" गाना

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के गानों को अभी भी दर्शक खूब प्यार देते हैं। इसी बीच दोनों का एक रोमांटिक सॉन्ग "ऐ धानी धन लूट जाए दा" तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और पब्लिक जमकर Reels बना रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही यह गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।

बेहद रोमांटिक है अक्षरा और पवन सिंह का ये गाना

एक समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी धमाल मचाती थी। दोनों इस कदर प्यार में डूबे थे कि ऑनस्क्रीन भी इनकी केमिस्ट्री रियल लगती थी। इन दिनों दोनों का एक रोमांटिक गाना "ऐ धानी धन लूट जाए दा" हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की दिल छू लेने वाली रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

"ऐ धानी धन लूट जाए दा" रोमांटिक गाने में पवन सिंह अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ कभी बर्फीली वादियों में तो कभी हरे भरे गार्डेन में रोमांस फरमाते नजर आ रहें हैं। सिर्फ यही नही गाने में दोनों के किसिंग सीन भी हैं जो इसे और अधिक रोमांटिक बना रहा है। इस गाने को पवन सिंह और अलका झा ने गाया है, लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखे हैं, म्यूजिक छोटे बाबा ने कंपोज किया है। बताते चलें कि ये सुपरहिट गाना फिल्म "तबादला" का है। 5 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 61 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, वहीं आज भी गाने पर लाइक्स और कमेंट्स जमकर आ रहें हैं।

Tags:    

Similar News