Play Ground Season 3 Winner: कौन हैं प्लेग्राउंड सीजन 3 विनर चिराग नांगरू, जिनको एल्विश ने दी ट्राफी

Play Ground Season 3 Winner Name: प्ले ग्राउंस सीजन 3 के विनर को Elvish Yadav ने दी ट्रॉफी, जानिए कौन हैं प्ले ग्राउंड 3 के विनर Chirag Nangru

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-27 10:36 GMT

Play Ground Season 3 Winner

Play Ground Season 3 Winner:  सात लंबे उत्साहजनक हफ्तों के बाद, अमेज़ॅन मिनीटीवी के गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीज़न 3 ने अपने विजेता की घोषणा कर दी है। यह शो लगातार चर्चाओं में बना रहा है। जिसके पीछे की वजह शो के कंटेस्टेंट के साथ ही साथ शो के जज भी हैं। इस शो के जज के रूप में यूट्यूबर Carry Minati व Elvish Yadav सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। तो वहीं इस शो का फिनाले भी हो गया हैं। और शो के जज यानि Elvish Yadav ने शो के विनर को जीत की ट्राफी से सम्मानित किया है। प्लेग्राउंड रियलटी शो एक अनोखा रियलटी शो था क्योकि इसमें भारत के विभिन्न शहरों के 16 प्रतियोगी शामिल हुए थे। इस पूरे शो के दौरान शो के कंटेस्टेंट ने विभिन्न चुनौतियों का डटकर सामना किया था। 

प्ले ग्राउंड सीजन 3 किसने जीता (Play Ground Season 3 Winner Name)-

प्लेग्राउंड सीज़न तीन एक अनोखा रियलिटी शो था क्योंकि इसमें भारत के विभिन्न शहरों के 16 सूक्ष्म-प्रभावक शामिल थे। प्रतियोगियों ने विभिन्न चुनौतियों और खेलों में भाग लिया, सभी का सीधा प्रसारण किया गया। Playground Season 3 के मुख्य गुरु कैरी मिनाती, उज्ज्वल चौरसिया उर्फ ​​टेक्नो गेमरज़, नमन माथुर उर्फ ​​मोर्टल, फुकरा इंसान उर्फ ​​अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव थे। Play Ground 3 का खिताब Chirag Nangru ने अपने नाम किया है। शो के मुख्य फाइनलिस्ट हिमांशु, चिल गेमर और अभिनव (Play Ground Season 3 Finalist)  थे। 

प्ले ग्राउंड सीजन 3 विनर चिराग नांगरू कौन हैं? ( Who is Chirag Nangru?)-

प्ले ग्राउंड सीजन 3 के विनर चिराग नांगरू (Chirag Nangru) ने बताया कि- पिछले सीजन में प्लेग्राउंड पर प्रदर्शित होने के बाद मैं एक बार फिर शो का हिस्सा बनकर काफी ज्यादा खुश था। गेमिंग मेरा जुनून है और मैं अमेजॉन के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। गेमर्स के लिए एक मंच प्रदान करने व प्लेग्राउंड के साथ भारत में गेमिंग समुदाय को पहचान दिलाने के लिए मिनीटीवी का शुक्रिया

Tags:    

Similar News