अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने US के राष्ट्रपति को टैग कर मांगी, भारत के लिए मदद
देश कोरोना महासंकट से जूझ रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है।;
मुंबईः देश कोरोना महासंकट से जूझ रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस समय अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिल रही है। ऑक्सीजन न मिलने के कारण रोर हजारों लोगों की जान जा रही है। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) ने ट्वीट किया हैं।
बता दें कि प्रियंका ने कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देख कर उनका दिल टूट गया है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए अपना दर्द बया किया है। जिसमें उन्होंने US के राष्ट्रपति को टैग कर लिखा है कि, 'मेरा दिल टूट गया। भारत COVID-19 से पीड़ित है और अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा 550M टीकों का ऑर्डर दिया है। AstraZeneca को दुनिया भर में बांटने के लिए आपको धन्यवाद, लेकिन मेरे देश में स्थिति गंभीर है। क्या आप वैक्सीन भारत को तत्काल साझा करेंगे?'
इस समय देश की स्थिति बुरी तरह से खराब है। कोरोना वायरस से नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार ने COVID वैक्सीन लॉन्च किया और 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वयं टीकाकरण करने के लिए कहा। लेकिन दूसरी लहर के साथ, कुछ राज्यों को वैक्सीन नहीं मिल पा रहे हैं।
प्रियंका ने किया अनुरोध
आपको बताचे चलें कि प्रियंका इस समय भले ही भारत में नहीं है लेकिन वह अपने देश की स्थिति को देख कर काफी चिंतित है। वह पूरे देश से अनुरोध कर रही है कि भारत को कोविड से बचाव के लिए संसाधनों को दिया जाए। जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। अपनी वैश्विक पहुंच का उपयोग करते हुए, प्रियंका इस समय के दौरान हमारे साथी नागरिकों की मदद करने के लिए सामुदायिक भागीदारी की जरूरतों पर जोर दे रही हैं। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,23,144 नए कोरोना केस आए हैं। और इस समय कोरोना से 2,771 मरीज़ों की मौत भी हुई गई है।
दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।