अस्पताल में भर्ती हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, वजह सुन सभी दंग

रिपोर्ट्स की माने तो शनिवार को निक जोनस अपने नए शो की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो घायल हो गए।

Written By :  Meghna
Published By :  Chitra Singh
Update:2021-05-18 07:29 IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) व अमेरिकी गायक निक जोनस (Nick Jonas) के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया में जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुन कर उनके दुनियाभर के फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट्स की माने तो शनिवार को निक जोनस अपने नए शो की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो घायल हो गए, लेकिन घायल किस वजह से हुए इसका खुलासा नहीं हुआ है। घायल होने के बाद उन्हें तुरंत ऐम्बुलेंस से एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चला।

हो गए डिस्चार्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक निक जोनस को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

प्रियंका और निक ने नहीं की कोई टिप्पणी

मीडिया में जारी निक जोनस के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को लेकर ना तो प्रियंका चोपड़ा ने न खुद निक ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

नहीं हुआ खुलासा किसकी शूटिंग कर रहे थे निक

जिस शो की शूटिंग के दौरान निक घायल हुए उसकी यूनिट ने इस आगामी प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। अपनी आगामी प्रोजेक्ट को लेकर निक ने भी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

पहले भी हो चुके हैं चोटिल निक

यह पहली बार नहीं है जब निक किसी सेट पर चोटिल हुए हो। इससे पहले भी उनको चोट लगने की खबर सामने आ चुकी है। अभिनेता-गायक निक ने 2018 में मेक्सिको में एक शो के बाद के वर्क आउट के दौरान अपना हाथ चोटिल कर लिया था।

हाल ही में शुरू किया फंडरेज़र

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कोरोनो वायरस महामारी की दूसरी लहर से बचाव में भारत की मदद के लिए पैसे जुटाने के लिए फंडरेज़र शुरू करने को लेकर खबरों में थे। कुछ हफ़्ते पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मेसेज के माध्यम से 'गिवइंडिया' के असोसिएशन में फंडरेज़र शुरू करने की घोषणा की। फंडरेज़र के माध्यम से प्रियंका और निक 1 मिलियन डॉलर जुटाने में सफल रहे हैं।

Tags:    

Similar News