Priyanka Chopra in Siddhivinayak: बेटी को लेकर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका, लेकिन क्यों हो रही ट्रोल?

Priyanka Chopra in Siddhivinayak: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं और वह अपनी बेटी मालती संग हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं, जिसके लिए वह अब ट्रोल हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं इसका कारण।

Update: 2023-04-07 08:35 GMT
Priyanka Chopra in Siddhivinayak (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra in Siddhivinayak: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। दरअसल, वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए इंडिया आई थीं, जहां उन्होंने सबसे पहले अंबानी द्वारा आयोजित किए गए इवेंट में शामिल हुई थीं। वहीं खबरों की मानें, तो प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई सेरेमनी तक मुंबई में रुक सकती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग मुंबई के प्रसिद्धा सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन भी किए, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

बेटी मालती संग सिद्धिविनायक पहुंचीं प्रियंका

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेटी मालती संग सिद्धिविनायक के दर्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की तस्वीरें और वीडियोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मंदिर पहुंचीं प्रियंका ने लाइट ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। उन्होंने साथ में मैचिंग दुपट्टा ले रखा है। एक्ट्रेस ने भगवान से आशीर्वाद लिया और मन्नत मांगी।

क्यों प्रियंका को ट्रोल कर रहे यूजर्स

दरअसल, इस वीडियो को देख यूजर्स इसलिए भड़क गए क्योंकि प्रियंका को मंदिर में VIP ट्रीटमेंट मिल रहा था। यूजर्स का कहना है कि जब प्रियंका मंदिर में थीं, तो वहां उनके साथ के लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। एक यूजर ने कहा, ''वो फोटोज ले रहे हैं और वीडियोग्राफी कर रहे हैं जबकि यह मना होता है। अगर कोई सेलिब्रिटी है, तो उसके लिए कोई नियम नहीं होता।'' तो किसी ने लिखा, ''हमारे लिए तो फोटो लेना मना हो जाता है। ये भेदभाव क्यों प्रभु?'' वहीं किसी ने कमेंट किया, ''भारत में वीआईपी ट्रीटमेंट कब खत्म होगा?''

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

बता दें कि इन दिनों प्रियंका अपने प्रोजेक्टस में कुछ ज्यादा ही बिजी हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के बाद उनकी अमेजन स्टूडियोज के साथ एक और डील हुई है। जी हां, प्रियंका अब जॉन सीना और इदरिस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग मई में शुरू होगी। फिल्म को इल्या नैशुलर डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा, प्रियंका के पास हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' भी है। फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी। वहीं, प्रियंका बॉलीवुड में फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Tags:    

Similar News