Priyanka Chopra Daughter Name: रिवील हुआ देसी गर्ल की बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर वायरल

Priyanka Chopra Daughter Name: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म इस साल ही 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे के बाद हुआ था।

Written By :  Anushi Gupta
Published By :  Monika
Update: 2022-04-21 08:47 GMT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो: सोशल मीडिया )

Priyanka Chopra Daughter Name: बॉलीवुड की देसी गर्ल हाल ही में माँ बनी हैं । जिसके बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जोरो से फॉलो करते दिखाई दिए, उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं। हाल ही में Priyanka Chopra और पति Nick Jonas अपनी बेटी के नाम को लेकर ट्रेंड में है। माँ बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी और भी बेहतर हो गई है और प्रियंका काफी खुश हैं। अब आप भी बेताब तो होंगे ही उनकी बेटी के नाम के लिए?

आपको बता दें कि Priyanka Chopra और Nick Jonas की बेटी का जन्म इस साल ही 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे के बाद हुआ था। सरोगेसी मदर बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ यह जानकारी साँझा करते हुए ख़ुशी जाहिर की। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की झलक दुनिया को नहीं दिखाई है, लेकिन उनकी बेटी के नाम का खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देसी गर्ल ने अपनी बेटी का नाम काफी सोचने के बाद रख दिया है, आपको बता दें कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम Malti Marie Chopra Jonas रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी बेटी की बर्थ सर्टिफिकेट मिलने के भी दावा किया गया है।

इंडियन और वेस्टर्न कल्चर का मिक्सचर नाम 

Priyanka Chopra और Nick Jonas की बेटी के नाम की बात की जाए तो उनकी बेटी का नाम दोनों ही कल्चर यानि इंडियन और वेस्टर्न कल्चर का एक मिक्सचर है। बताया जाता है कि प्रियंका और निक दोनों ही अपनी रूट्स से काफी जुड़े हुए हैं और यही कारण है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम Malti Marie Chopra Jonas रखा है। हालाँकि दोनों की ही तरफ से अभी तक बेटी के नाम की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रियंका चोपड़ा अपना माँ बनने का सफर काफी एन्जॉय कर रही है और अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ को काफी अच्छे से बैलेंस करती दिखाई दे रही है। अब फैंस को बीएस उनकी बेटी की तस्वीरों का जोरों से इंतजार है।

Tags:    

Similar News