Pushpa: सुपरडुपर हिट फिल्म 'पुष्पा' के सभी गानें टॉप 10 में लिस्ट हुई, बॉलीवुड का कहीं नामोनिशान नहीं

साउथ की फिल्में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। वहीं इसके गानों का जादू भी सभी पर चल गया है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-12 07:37 GMT

Pushpa: अद्भूत सिनेमेटोग्राफी, अद्वितीय स्टोरी लाइन, अनोखे स्क्रीन प्रेजेंस और अभ्यस्त स्टार कास्ट के साथ सुपरहिट फिल्म पुष्पा के बारे में आज हर कोई बात कर रहा है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकार तक सभी जबरदस्त हैं। फिल्म को पर्दे पर हूबहू सुकुमार के सोच की तरह प्रदर्शित करने के लिए सभी ने अपना सौ फिसदी दिया है। वहीं इसके गाने ने भी फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। पुष्पा के सभी गानें फिल्म की तरह ही सुपरडुपरहिट हैं। आइए जानते हैं पुष्पा फिल्म के सभी ट्रेंडिंग गानों के बारे में।

1. श्रीवल्ली (Srivalli)

फिल्म 'पुष्पा' का गाना 'श्रीवल्ली (Srivalli)' इस वक्त सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाना में अभिनेता अल्लू अर्जून (Allu Arjun) ने एक हुक स्टेप किया है, जिसे वीडियो क्रिएटर्स खूब फॉलो कर रहे हैं। वहीं उनके इस हुक स्टेप पर कई फनी वीडियो क्रिएटर्स ने वीडियो बनाया है। गाने के बारे में विस्तृत रुप से बात की जाए, तो इसमें कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट का प्रयोग हुआ है। जैसे कि कीबोर्ड, बैन्जो, सारंगी आदी। लेकिन सबसे ज्यादा सारंगी के धुन ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। गाना 'श्रीवल्ली' को गायक जावेद अली (Javed Ali) ने अपनी आवाज दी है। इसकी लिरिक्स को राकिब आलम ने लिखा है। वहीं गाने के एक और आकर्षक बिंदू रिदम की बात करें, तो इसे कल्याण ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सुना है।


Full View


2. ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा (Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega)

फिल्म पुष्पा काम गाना 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा' यूट्यूब पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है। यह ओरिजनल गाना 'ऊ अंतावा' का हिंदी रिमेक है। इस गाना को साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) पर फिल्माया गया है। गाना तो सुनने में अच्छा है ही लेकिन इसके अलावा क्योंकि इसे सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया है, इसलिए ये ट्रेंड कर रहा है। गाना 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा' में गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स राइटर राकिब आलम हैं। इस गाने की खास या आकर्षक बिंदू कीबोर्ड म्यूजिक है।वहीं पहले गाना 'श्रीवल्ली' की तरह इसमें भी जबरदस्त रिदम की बौछार की गई है। इस गाने को अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर सुना है।


Full View


3. सामी सामी (Saami Saami)

फिल्म पुष्पा के गाना 'सामी सामी' को साउथ की फेमस अभिनेत्रियों में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) पर फिल्माया गया है। गाने के हुक स्टेप को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों रश्मिका को फिल्म के प्रोमोशन के दौरान उनका हुक स्टेप परफॉर्म करते हुए देखा गया। रश्मिका मंदाना भी अपने गाना के हुक स्टेप से प्रभावित हैं। गाना 'सामी सामी' में सिंगर सुनिधी चौहान (Sunidhi Chauhan) ने आवाज दी है। सभी गानों की तरह इस गाने में भी कीबोर्ड म्यूजिक ने अपना जादू बिखेरा है। गाना 'सामी सामी' यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अब तक 81 लाख से ज्यादा लोगों ने सुना है।


Full View


4. ऊ अंतावा.. ऊ ऊ अंतावा (Oo Antava Oo Oo Antava)

फिल्म पुष्पा का गाना 'ऊ अंतावा.. ऊ ऊ अंतावा' यूट्यूब पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रहा है। इसे सोशल मीडिया पर अब तक 3.2 करोड़ लोगों ने सुना है। जो कि एक बहुत बड़ी संख्या है। गाना महज 4 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज हुई है। वहीं इसे पसंद करने वालों की संख्या 8.5 लाख है। गाना 'ऊ अंतावा.. ऊ ऊ अंतावा' में गायक इंद्रावती चौहान ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके बोल को चंद्रबोस ने लिखा है। 


Full View


Tags:    

Similar News