Raghav Chadha और Parineeti Chopra दोनों में से कौन ज्यादा अमीर हैं, जानिए

Raghav Chadha Parineeti Chopra Networth : राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा में से कौन ज्यादा अमीर है, जानिए इस आर्टिकल के जरिए राघव व परिणीति चोपड़ा का नेटवर्थ

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-01 07:24 GMT

 Raghav Chadha Parineeti Chopra Networth

 Raghav Chadha Parineeti Chopra Networth: राघव चड्डा (Raghav Chadha) आम आदमी पार्टी के युवा नेता हैं। हालहि में Raghav Chadha ने बॉलीवुड एक्ट्रेस  Parineeti Chopra संग सात फेरे लिए हैं। और दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन कुछ समय पहले से ही Raghav Chadha गायब हैं। जिसके बाद से ये खबरें आ रही हैं कि राघव चट्ढा कहाँ पर हैं क्योकि वो काफी दिनों से आम आदमी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं नजर आ रहे हैं। जिसके बाद आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आप सांसद राघव चड्ढा की चुनाव प्रचार में अनुपस्थिति की वजह है उनके आँखों की सर्जरी, जिसके लिए वो ब्रिटेन गए हुए हैं। जिसके बाद से सवाल पूछे जा रहे है कि क्या राघव चड्ढा की आँखो की रोशनी क्या जाने वाले थी। लेकिन आज हम आपको राघव चड्डा व परिणीति चोपड़ा के नेटवर्थ (Raghav Chadha Parineeti Chopra Networth) के बारे में बात करने जा रहे हैं। 

राघव चड्डा व परिणीति चोपड़ा में से सबसे ज्यादा अमीर कौन हैं (Who is the richest between Raghav Chaddha and Parineeti Chopra?)-


राघव चड्ढा नेटवर्थ (Raghav Chadha Net Worth)-

राघव चड्ढा जोकि आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। राघव हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। राघव चड्ढा के चुनावी एफिडेविट के अनुसार उनके पास कुल 50 लाख (Raghav Chadha Net Worth In Rupees) की संपत्ति है। जबकि उनकी चल संपत्ति 37 लाख रुपए की है।

परिणीति चोपड़ा नेटवर्थ (Parineeti Chopra Net Worth)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के यदि हम नेटवर्थ की बात करें तो परिणीति के पास कुल 60 करोड़ (Parineeti Chopra Net Worth In Rupees) तक की संपत्ति हैं, जोकि राघव चड्ढा से कई गुना ज्यादा है। तो वहीं परिणीति एक ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती है। वो अब तक कुरकुरें, माजा, पेंटीन शैंपू के ऐड का हिस्सा रह चुकी है। तो वहीं परिणीती चोपड़ा अपने एक फिल्म के लिए 4-6 करोड़ रूपए तक चार्ज करती है। 

राघव चड्ढा कार कलेक्शन (Raghav Chadha Car Collection)-


यदि हम आप सांसद Raghav Chadha के कार कलेक्शन की बात करें तो  राघव चड्ढा के पास एक कार हैं, जोकि 2009 के मॉडल वाली मारुति स्विफ्ट डिजायर है। 

परिणीति कार कलेक्शन (Parineeti Chopra Car Collection)-

यदि हम परिणीती चोपड़ा के कार कलेक्शन की बात करें तो पति राघव (Raghav Chadha) की तुलना में परिणीति के पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारों का कलेक्शन है। ऑडी A-6, जैगुआर XJL, ऑडी Q-5 हैं। जिसमें से जैगुआर सबसे महंगी कार हैं, जिसकी कीमत 99 लाख रूपए है। जबकि ऑडी  A-6 की कीमत 61 लाख हैं और ऑडी Q-5 की कीमत 55 लाख रूपए तक है। 

Tags:    

Similar News