Raj Kundra Pornography Case: शर्लिन चोपड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट में देंगी राज कुंद्रा के खिलाफ गवाही

Raj Kundra Pornography Case: पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच पोर्नोग्राफी केस में नयी बात सामने आ रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-29 13:05 GMT

शर्लिन चोपड़ा (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Raj Kundra Pornography Case: पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बीच पोर्नोग्राफी केस में नयी बात सामने आ रही है। मुंबई सेशंस कोर्ट ने एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा की याचिका को खारिज कर दिया है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शर्लिन चोपड़ा पोर्नोग्राफी केस की गवाह है। यही वजह है कि शर्लिन चोपड़ा को पुलिस ने समन भेजा है।

बता दें कि इस दिनों पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में है। वहीं पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। जिसके बाद से शर्लिन चोपड़ा को गिरफ्तारी का डर सताने लगा था। जिसे देखते हुए शर्लिन ने कोर्ट में पहले ही बेल के लिए अर्जी डाल दी थी। लेकिन कोर्ट ने उनके इस अर्जी को खारिज कर दिया है।

शर्लिन चोपड़ा की ओर से वकील ने कोर्ट में यह कहा था की अभिनेत्री को गिरफ्तारी का बिल्कुल डर नहीं है। वह सिर्फ खुद का बचाव करना चाहती है। वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गहना वशिष्ठ और शर्लिन चोपड़ा को समन भेजा गया था। ये दोनों अभिनेत्रियां पुलिस के सामने नहीं आई है। ये दोनों कुछ दिनों के लिए पुलिस से मोहलत मांगी है। जबकि दूसरी ओर शर्लिन चोपड़ा पुलिस के समाने आने से बच रही है। लेकिन शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया के समाने आकर राज कुंद्रा की राज खोल कर रख दी है।

शर्लिन चोपड़ा ने लगाए ये आरोप

बता दें कि अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया के सामने राज कुंद्रा के सभी काले राज को खोल कर रख दिया है। शर्लिन चोपड़ा ने यह भी दावा किया कि राज कुंद्रा की वजह से वह पोर्न फिल्मों में आई। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि राज कुंद्रा ने उन्हें इस बिजनेस मे धकेला है।वहीं  शर्लिन चोपड़ा ने का राज कुंद्रा के साथ कॉन्ट्रेक्ट था। शर्लिन राज कुंद्रा के कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं जिसके लिए उन्हें भारी रकम भी दी गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि शर्लिन को एक प्रोजेक्ट के लिए लगभग 30 लाख रुपये मिलते थे और उन्होंने कुंद्रा के लिए 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं।

Tags:    

Similar News