बेकार नहीं जाता मां का आशीर्वाद, 'न्यूटन' की सफलता है इसका सबूत

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को हाल ही में रिलीज़ उनकी फिल्म 'न्यूटन' को लेकर खूब तारीफें मिल रही हैं। वह जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था।

Update: 2017-09-24 12:22 GMT
राजकुमार की 'न्यूटन' की सफलता के पीछे छिपा है ये राज !

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को हाल ही में रिलीज़ उनकी फिल्म 'न्यूटन' को लेकर खूब तारीफें मिल रही हैं। वह जब इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। फिल्म के लिए मिलने वाली वाहवाही और ऑस्कर में एंट्री को लेकर राजकुमार का कहना है कि यह सब उनकी मां की दुआओं के कारण है। राजकुमार ने कहा, "न्यूटन के साथ जो कुछ भी अच्छा हो रहा है, वह मेरी मां के आशीर्वाद के कारण है। मैं वास्तव में इस पर विश्वास करता हूं।"

दृश्यम फिल्म्स कंपनी की इस फिल्म का निर्माण मनीष मुंद्रा ने किया है और इसका निर्देशन अमित वी. मासुरकर ने किया था। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर ने नूतन कुमार उर्फ न्यूटन का किरदार निभाया है। न्यूटन नया लेकिन ईमानदार सरकारी क्लर्क है, जिसकी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के संकटग्रस्त नक्सलियों के प्रभाव वाले जंगली कस्बे में चुनावी ड्यूटी लगाई जाती है।

यह भी पढ़ें ... राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को ऑस्कर में आने के बाद लगी नजर, आई ये बुरी खबर

'न्यूटन' का 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था, जहां फिल्म ने विदेशी फिल्म श्रेणी में आर्ट सिनेमा का पुरस्कार जीता था। फिल्म ने हांगकांग फिल्म महोत्सव में भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का जूरी पुरस्कार जीता था।

फिल्म पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर राजकुमार ने कहा, "मेरी मां मेरे साथ हैं और मुझ पर नजर बनाए हुए हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। मुझे पता है।"

यह भी पढ़ें ... राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को मिली ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह से विश्वास करता हूं कि वह मेरे लिए सही राह दिखाने वाली तारा हैं।" राजकुमार ने 'न्यूटन' के ऑस्कर जीतने की भी उम्मीद जताई है।

उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि लोगों ने देखा कि न्यूटन में भारतीयता है। इसकी एक वैश्विक अपील है और फिल्म की प्रकृति बहुत ही सार्वभौमिक है, लेकिन फिर भी इसकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं।"

यह भी पढ़ें ... राजकुमार नहीं करते अब इस चीज की खोज, बोले- ऑप्शन ही इतने हो गए कि…

कुछ आलोचकों ने राजकुमार को वर्तमान समय का नसीरुद्दीन शाह कहा है और उनके काम की प्रशंसा की है। इस पर राजकुमार ने कहा, "नसीर सर हमारे देश के बेहतरीन कलाकारों में से हैं। हमारे पास केवल एक नसीरुद्दीन शाह है और हमें उन पर गर्व है।"

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News