इको फ्रेंडली और हेल्थ कॉन्शियस होगी रकुल और जैकी की शादी, ये मेहमान होंगे शामिल

Rakul Preet And Jackies Wedding : रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी में कई चीज खास होने वाली है।

Update: 2024-02-19 09:53 GMT

Rakul Preet And Jackies Wedding (Photos - Social Media)

Rakul Preet And Jackies Wedding बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे समय से इन दोनों की शादी की चर्चा चल रही है। ए फाइनली यह दोनों शादी करने जा रहे हैं और बीते दिनों में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। इसके बाद यह गोवा में स्पॉट किए गए थे। यहां पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों, अपने परिवार और दोस्तों के बीच यह दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल की शादी कहां संडास में होने वाली है।

सिद्धि विनायक में किए दर्शन

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को बीते दिनों मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। अपने हाथ में पूजन सामग्री लिए यह दोनों मंदिर पहुंचे थे और बप्पा के सामने खड़े होकर हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते नजर आए थे। इस दौरान मंदिर के पंडितों ने रकुल और जैकी से सिद्धिविनायक का पूजन अर्चन भी करवाया था। इन दोनों की कई तस्वीर और वीडियो सामने आई थी।



 


पहुंचे थे गोवा

सिद्धिविनायक में पूजन अर्चन करने के बाद रकुल और जैकी कई बार अपने परिवार के साथ दिखाई दिए। इसके बाद यह दोनों गोवा के लिए रवाना हो गए थे जहां पर इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान रकुल को ऑरेंज कलर के आउटफिट में देखा गया था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं जैकी इस दौरान पेंट और शर्ट में कुल आउटफिट में दिखाई दिए थे।



स्पेशल होगा मेन्यू

रकुल प्रीत सिंह अपनी हेल्थ को लेकर कितनी कॉन्शियस है यह तो उन्हें देखकर साफ तौर पर पता चलता है। यही कारण है कि कपल में अपनी शादी का मेनू भी बहुत खास रखा है। यहां पर बनने वाली डिशेस इंडियन और इंटरनेशनल दोनों तरह की होने वाली है। इसी के साथ यहां जो हेल्थ कॉन्शियस मेहमान आने वाले हैं उनके लिए खाना भी स्पेशल होने वाला है। यहां मेनू ग्लूटेन फ्री और शुगर फ्री रखा गया है। जो उन लोगों के लिए अच्छा है जो इसी तरह का खाना खाते हैं।

इको फ्रेंडली शादी

कपल ने अपनी शादी में प्रकृति का भी पूरा ध्यान रखा है और यह इको फ्रेंडली शादी कर रहे हैं। इनकी शादी में किसी की तरह के पटाखे का उपयोग नहीं किया जाएगा जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इसी के साथ यह पेपरलैस शादी होगी जो पूरी तरह से डिजिटल रहने वाली है। शादी में किसी भी तरह से पेपर का वेस्टेज नहीं किया जाएगा।

ये मेहमान होंगे शामिल

कपल को गोवा में शादी के बंधन में बंधते हुए देखा जाने वाला है। इनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होने वाले हैं। इनमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर समेत कई मेहमान शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News