Ramayana Teaser को चीन के दर्शकों ने किया पसंद,लेकिन रणवीर कपूर नहीं पसंद आए राम जी के रोल में
Ramayana Movie Teaser Chin Reaction: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया जा चुका है, चीन के दर्शकों ने रिएक्शन दिया है
Ramayana Movie Teaser: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर को जहाँ पॉजीटिव रिव्यू मिला है। उसके साथ ही साथ निगेटिव रिव्यू भी मिला है। रामायण मूवी का टीजर ना केवल भारत में ही विदेशों में भी रिलीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Ramayana Movie के टीजर को चीन की जनता ने काफी पसंद किया है। लेकिन रणवीर कपूर को राम जी के रोल में देखना उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। चीन के लोग राम जी के किरदार में इस टीवी एक्टर को देखना चाहते हैं।
रामायण मूवी के टीजर पर चीन का आया रिएक्शन (Ramayana Movie Teaser Review By Chinese Audience)-
रामायण के टीजर रिलीज के बाद जहां भारत में इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं है। तो वहीं चीन में दर्शकों ने रामायण मूवी के टीजर की काफी सराहा है। रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप और फिल्म के भव्य विजुअल्स ने वहां के दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। हालांकि भारत में कुछ लोगों ने इसके VFX पर सवाल भी उठाए। चीन के सोशल मीडिया और यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स पर इस टीजर को लेकर अधिकतर प्रतिक्रियाएं पॉजिटिव रहीं। कई यूजर्स ने फिल्म के स्केल और विजुअल्स की तारीफ करते हुए इसे बाकी फैंटेसी फिल्मों से बेहतर बताया है। बता दे कि रामायण की कहानियां चीन में पहले से लोकप्रिय हैं और भगवान राम-हनुमान की कहानियाँ वहाँ लोककथाओं का भी हिस्सा रही हैं।
रामायण मूवी का टीजर जहाँ दर्शकों को पसंद आया है। वहीं पर राम जी के रोल में रणवीर कपूर को देखकर कुछ चीनी दर्शकों ने यह भी राय दी कि सौरभ राज जैन, जो टीवी पर भगवान कृष्ण और विष्णु के किरदार निभा चुके हैं, राम के रोल के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे।
रामायण मूवी बजट (Ramayana Movie Budget)-
Ramayana Movie के बारे में कहा जा रहा है कि इसका बजट लगभग 4000 करोड़ रूपए के करीब है। और इसे दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है।
रामायण मूवी कास्ट और रिलीज डेट (Ramayana Movie Cast And Release Date)-
Ramayana Movie दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग अक्टूबर 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में आएगा। तो वहीं रामायण मूवी में रणवीर कपूर रामजी के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण जी के किरदार में, यश रावण के किरदार में, सनी देओल हनुमान जी के किरदार में हैं। रामायण मूवी को प्रोड्यूस नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। तो वहीं नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।