Ramayana Movie Update: रामायण मूवी को लेकर उड़ी अफवाह, अब जाकर सच्चाई आई सामने

Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर, साई पल्लवी व यश की फिल्म रामायण को लेकर कई दिनों से एक अफवाह उड़ रही थी, अब जाकर फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने

Update: 2024-05-23 10:10 GMT

Ramayana Movie Update

Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर, यश और साई पल्लवी की रामायण की इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आते रहते हैं। कल ही फिल्म रामायण की शूटिंग को लेकर बताया गया कि फिल्म रामायण की शूटिंग 350 दिनों तक चलेगी। क्योकि नितेश तिवारी चाहते हैं कि वो एक ही साथ रामायण पार्ट 1 व रामायण पार्ट 2 की शूटिंग कर ले। ताकि रामायण मूवी एक ही साल के अंदर वो सिनेमाघरों में रिलीज कर सके। तो वहीं कुछ समय पहले रामायण मूवी को लेकर मंटेना ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया था। जिसके बाद रामायण फिल्म की शूटिंग जोकि मार्च के महीने में शुरू हुई थी। रोक दी गई थी, अब जाकर इन Ramayana Movie के शूटिंग को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं।

रामायण मूवी की शूटिंग नहीं रूकी है (Ramayana Movie Shooting Update)-

निर्माता व नमित मल्होत्रा व निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) एक कानूनी मुद्े को लेकर परेशान करने वाली अफवाहों के बीच फंस गई हैं। प्रारंभिग रिपोर्टों से पता चला कि कॉपीराइट उल्लंघन के कारण महाकाव्य कहानी की इस महत्वाकांक्षी पुनर्कथन को झटका लगा था। जिसके कारण  शूटिंग स्थायी रूप से रोक दी गई थी। लेकिन रामायण मूवी के एक सूत्र ने बताया है कि रामायण मूवी की शूटिंग कौन कहता है कि रोक दी गई है। शूटिंग एक दिन के लिए भी नहीं रोकी गई है। वास्तव में जब मैं आपसे बात कर रहा हूँ। तब हम शूटिंग कर रहे हैं। रणवीर कपूर और साई पल्लवी और हम सभी अभी शूटिंग कर रहे हैं। ये नकारात्मक अफवाहें कौन फैला रहा है। रामायण के बारे में नकारात्म कहानियाँ फैलाई जा रही हैं।

रामायण मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म (Ramayana Movie Budget In Hindi)-

सूत्रों कि मानें तो नमित मल्होत्रा एक शानदार भव्य फिल्म बनाने के लिए अपने सभी ग्लोबल एक्सपीरिएंस को सिस्टम में डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी बढ़ने के साथ वह इसे और भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स दर्शकों को भगवान राम के रूप में Ranbir Kapoor के साथ एक विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं। फिल्म को 600 दिनों के पोस्ट-प्रोडक्सन की आवश्यकता है। जो अपने आप में इस फिल्म पर कुछ सबसे मौलिक दृश्य बनाने के लिए आवश्यक निवेश के बारे में बताता है। रामायण को मेगा बजट बनाने का उद्देश्य भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना हैं। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 835 करोड़ रूपए (Ramayana Movie Budget) तक है।

रामायण मूवी कास्ट (Ramayana Movie Cast)-

नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana Movie) में कई सारे फेमस चेहरे देखने को मिल सकते हैं। जो कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के हैं। जिसमें राम जी के रोल में रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor), माता सीता के किरदार में साई पल्लवी (Sai Pallavi) व रावण के किरदार में केजीएफ फेम यश (Yash) नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉबी देओल (Boby Deol) व विजय सेतुपति को भी कास्ट किया गया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि. इसके अलावा रामायण फिल्म में महादेव जी के किरदार के लिए मोहित रैना (Mohit Raina) को अप्रोच किया गया है। 

Tags:    

Similar News