Ranbir-Alia Wedding: कपूर खानदान की इस परंपरा को निभाएंगी आलिया, विरासत में मिलेगी खानदानी ज्वैलरी

Ranbir-Alia Wedding: चारों ओर Alia Bhattऔर Ranbir Kapoor के ही चर्चे हैं। दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में आलिया को कपूर खानदान की परंपरा भी निभानी होगी।

Newstrack :  Network
Update: 2022-04-09 04:37 GMT

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Updates:चारों ओर वेडिंग ऑफ़ द ईयर आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर(Ranbir Kapoor) के ही चर्चे हैं। दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में आलिया को कपूर खानदान की परंपरा भी निभानी होगी।

कपूर खानदान फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित खानदान है। कहा जा रहा है कि इसीलिए अब आलिया को उनकी परम्पराओं को निभाते हुए आगे बढ़ना होगा। वो उसी कल्चर को फॉलो करेंगी जो एक वक़्त में नीतू सिंह ने निभाया था। वैसे आलिया भारतीय परम्परों को बखूबी निभा पातीं हैं या नहीं अब ये तो वक़्त ही बताएगा।

रणबीर को जहाँ उनके फैंस दूल्हे (Ranbir Kapoor's Groom Look) के रूप में देखने को बेताब हैं वहीँ आलिया को कपूर खानदान की दुल्हन (Alia Bhatt as Bride) बनते देखना भी किसी ट्रीट से काम नहीं होगा। ये कपल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। ऐसे में आलिया सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइनर ऑउटफिट पहनेंगी वहीँ रणबीर कपूर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइनर शेरवानी पहन सकते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद आलिया की सिटीजनशिप बदलेगी या नहीं ये भी लोगों के मन में बार बार आ रहा है। आपको बता दें कि आल‍िया भारतीय एक्ट्रेस होने के बावजूद भारतीय नागर‍िक नहीं है। .वो ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता होल्ड करती हैं। ब्र‍िट‍िश स‍िट‍िजनश‍िप होने के चलते आल‍िया वोट भी नहीं डालती हैं। तो अब सबके मन में यही सवाल उठता है कि क्या आलिया शादी के बाद भारतीय नागरिकता अपना लेंगीं या ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता को ही कंटीन्यू करेंगीं।

साथ ही आलिया कपूर खानदान की बहु बनने जा रहीं हैं तो उन्हें काफी अलग परम्परों को भी मानते हुए चलना होगा जिन्हे एक वक़्त पर नीतू कपूर ने अपनाया था। साथ ही ऐसे में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस को कपूर खानदान की ज्वैलरी पास ऑन की जाएगी। नीतू कपूर अपनी होने वाली बहू को वही ज्वैलरी देंगी जो उन्हें उनकी सास कृष्णा राज कपूर से मिली थी। नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर को उनकी शादी पर यह ज्वैलरी दी थी। अब वो रिद्धिमा से लेकर अपनी होने वाली बहू आलिया को इसे सौपेंगी। आलिया इस खानदानी ज्वैलरी को कैसे अपने यूनिक फैशन सेंस के साथ मैच करतीं हैं ये तो सभी देखना चाहेंगे।

साथ ही आपको बता दें कि आज से कई साल पहले ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अपनी शादी के बाद गुरुद्वारे में लंगर चलाया था। ऐसे में कयास ये भी लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस परंपरा को निभाएंगे।

Tags:    

Similar News