Animal के लिए रणबीर को मिली बॉबी देओल से भी ज्यादा पैसे, यहां जानें पूरी स्टारकास्ट की फीस

Ranbir Kapoor Animal: रणबीर कपूर को उनकी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के लिए एक्टर बॉबी देओल से भी ज्यादा फीस चार्ज की जा रही है। आइए आपको फिल्म के बाकी स्टारकास्ट की फीस भी बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2023-09-30 05:03 GMT

Ranbir Kapoor Animal: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'एनिमल' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में कई सीनियर एक्टर्स भी लीड रोल में है, जिनमें बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस रणबीर कपूर को दी जा रही है। जी हां..रणबीर कपूर 'एनमिल' के लिए करोड़ों रुपए चार्ज कर रहे हैं।

'एनमिल' के लिए रणबीर कपूर को मिली तगड़ी फीस

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म में आरके का जंगली अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं सामने आई लेटेस्ट खबर के अनुसार, रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए 70 करोड़ रुपए चार्ज किए जा रहे हैं। जी हां..आपने बिल्कुल सही सुना, 70 करोड़ रुपए। यह फीस बाकी स्टारकास्ट की फीस से 14 गुना ज्यादा है। बता दें कि रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' थी, जिसमें उन्होंने 20-25 करोड़ रुपए चार्ज किए थे, वहीं 'एनिमल' में रणबीर की फीस का ग्राफ एकदम से ऊपर चला गया है।


'एनिमल' में अनिल कपूर की फीस सबसे कम क्यों?

खबरों की मानें, तो अनिल कपूर को 'एनमिल' के लिए केवल 2 करोड़ रुपए चार्ज किए गए हैं। दरअसल, अनिल कपूर को इतनी कम फीस इसलिए दी गई है, क्योंकि फिल्म में उनका केवल कैमियो है। जी हां..एक्टर का फिल्म में एक छोटा-सा सपोर्टिव रोल में है, जिसके लिए उन्हें 2 करोड़ की फीस दी गई है। वैसे एक तरह से देखा जाए तो कैमियो रोल के लिए 2 करोड़ रुपए कम नहीं है।


बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना को 'एनिमल' के लिए कितने मिले?

जहां रणबीर कपूर को अनिल कपूर से 35 गुना ज्यादा फीस दी गई है, तो वहीं रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की फीस भी रणबीर कपूर से बेहद कम है। रिपोर्ट्स की मानें, तो रश्मिका मंदाना को 'एनिमल' के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज किए जा रहे हैं, तो वहीं बॉबी देओल को 5 करोड़ रुपए की फीस दी गई है। हालांकि, फीस के ये नंबर्स केवल रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, क्योंकि फिल्म की स्टारकास्ट की तरफ से इन आंकड़ों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।


कब रिलीज हो रही है 'एनिमल'

यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह कहानी गैंगस्टर परिवार की है, जिसमें कि अनिल कपूर पिता के किरदार में हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे बने हुए हैं। हालांकि, बॉबी देओल के किरदार को लेकर तो ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन खबरों के अनुसार वह भी नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना-रणबीर कपूर की लवर के किरदार में नजर आएंगी।

Full View


Tags:    

Similar News