रणबीर कपूर की बहन खूबसूरती में देतीं हैं कई हेरोइनों को मात,जानें क्यों हैं फिल्मों से दूर

रिद्धिमा को बॉलीवुड में अभिनय के कई प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री नहीं बनने का फैसला किया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-03-07 07:14 GMT

Ridhima Kapoor Sahni(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Ranbir Kapoor Sister: रिद्धिमा कपूर साहनी(Ridhima Kapoor Sahini) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)और नीतू सिंह (Neetu Singh) की बेटी और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की बहन हैं।वैसे वो अपने आप में ही पूरा परिचय हैं। रिद्धिमा यूँ तो कपूर खानदान से ताल्लुक रखतीं हैं लेकिन वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहतीं हैं।उन्होंने फैशन डिजाइनिंग को अपना करियर  बनाया। इतना ही नहीं उन्होंने कई बिज़नेस में अपना हाथ भी आजमाया और रिद्धिमा सफल भी रही।और आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी गिनती जानेमाने उद्यमियों में की जाती है जिसका जीता जागता सबूत है कि उनका नाम साल 2017 में दिल्ली के टॉप 25 उद्यमियों में शामिल था।

आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी का जन्म 15 सितंबर 1980 में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ।उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त उन्हें प्यार से 'रिद्धी' कहकर बुलाते हैं। उन्होंने लंदन में अमेरिकन इंटरकांटिनेंटल यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग और मार्केटिंग में स्नातक किया।वह बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर परिवार की सदस्य हैं। वह एक पंजाबी खत्री परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

ऐसे हुई रिद्धिमा की शादी

गौरतलब है कि रिद्धिमा भारतीय व्यवसायी भारत साहनी(Bharat Sahni) की पत्नी हैं। रिद्धिमा कपूर की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान भारत साहनी से हुई थी। रिद्धिमा कपूर एवं भारत साहनी ने शादी से पहले एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया। एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद रिद्धिमा कपूर और भारतीय व्यवसायी भारत साहनी ने आखिरकार 25 जनवरी 2006 को शादी कर ली। शादी के पांच साल के बाद साल 2011 में दोनों के यहां एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम समारा साहनी है। रिद्धिमा कपूर साहनी के पति भारत साहनी नई दिल्ली में स्थित एक कपड़ा निर्यात कंपनी वेयर वेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड(WEAR WELL INDIA PRIVATE LIMITED) के मालिक हैं। साथ ही वेयर वेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना 2002 में हुई थी।

यूँ बनाया फैशन इंडस्ट्री को अपना करियर

दरअसल रिद्धिमा अपनी मां नीतू सिंह के साथ नोटंदास(Notandas Jewellers) (एक ज्वैलरी ब्रांड) के लिए मॉडलिंग करके अपने करियर की शुरुआत की और सुनीत वर्मा और मानव गंगवानी जैसे फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक भी किया।जब वह नोटंदास के लिए मॉडलिंग कर रही थीं, तब वह उनके डिजाइनों से मंत्रमुग्ध थीं। नोटंदास के साथ अनुबंध समाप्त होने के बाद, उन्होंने अपने आभूषण डिजाइन करना शुरू कर दिया।बस फिर क्या था कई लोगों को उनके डिजाइन पसंद आए और उन्होंने अपना खुद का ज्वैलरी ब्रांड लॉन्च करने का फैसला किया। 2016 में, उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त, पंजाब ज्वैलर्स के अनुज कपूर के साथ अपना ज्वैलरी ब्रांड 'आर ज्वैलरी' ( R Jewellery) लॉन्च किया। उनके पहले आभूषण डिजाइन 'ईविल आई' थीम वाले ब्रेसलेट थे।सितंबर 2016 में, उन्होंने एक लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री गोल्डी हॉन(Goldie Hawn) के लिए झुमके डिजाइन किए।

टॉमबॉयिश थीं रिद्धिमा

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो बचपन के दिनों में टॉमबॉयिश थीं। वह रणबीर के साथ क्रिकेट खेलती थी और कुश्ती के मैच करती थी। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्हें बॉलीवुड में अभिनय के कई प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री नहीं बनने का फैसला किया।वह जस्टिन बीबर की फैन हैं। उन्होंने जस्टिन के लिए एक ब्रेसलेट भी डिजाइन किया था जब वह अपने पर्पस टूर के लिए भारत आए थे।

कपिल शर्मा शो पर खूब की थी मस्ती

रिद्धिमा अपनी माँ नीतू सिंह के साथ कपिल शर्मा शो पर भी आईं थी उन्होंने वहां खूब मस्ती भी की थी ।उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे रणबीर उनके कपडे अपनी गर्लफ्रेंड को दे देते थे। रिद्धिमा जब कपिल शर्मा शो पर आईं थी उसका एक वीडियो कपिल ने अपने इंस्टा पर भी शेयर किया है आइये देखते हैं इस वीडियो को।


रिद्धिमा काफी खूसूरत हैं लेकिन उन्होंने हमेशा से ही खुद को फिल्मों से दूर रखा और फैशन इंडस्ट्री को ही अपना करियर चुना ।

Tags:    

Similar News