Ramayana Movie Teaser: रामायण मूवी का टीजर इस खास अवसर पर किया जाएगा रिलीज

Ramayana Movie Teaser Release Date : रणवीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण पार्ट 1 की शूटिंग जारी है, तो वहीं फिल्म के टीजर से संबंधित अपडेट सामने आया है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-03 08:09 GMT

Ramayana Movie Teaser (Image- Social Media)

Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor),यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की फिल्म रामायण का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर रामायण फिल्म को लेकर एक और ताजा अपडेट सामने आई है। जैसा कि पहले ही नितीश तिवारी ने बता दिया था कि रामायण फिल्म दो भागों में बनेगी। रामायण पार्ट 1 की शूटिंग मार्च में ही शुरू हो गई है। तो वहीं फिल्म की शूटिंग अभी भी जारी है। तो वहीं रामायण मूवी (Ramayana Movie) की कास्ट को लेकर भी ताजा अपडेट सामने आए हैं। इसके साथ ही फिल्म का टीजर (Ramayana Teaser) कब रिलीज किया जाएगा। इसके बारें में भी अपडेट आया है। 

रामायण मूवी की शूटिंग इस दिन होगी पूरी (Ramayana Movie Shooting Complete Date)-

नितेश तिवारी निर्देशित Ramayana Movie भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। Ramayana Movie फ्लोर पर मार्च 2024 में आ गई थी। जिसके बाद से टीम मुंबई के लिए एक स्टूडियो में लगातार शूटिंग कर रही है। दो-भाग की मेगा बजट गाथा के रूप में योजनाबद्ध रामायण की पहली किस्त 2024 के अंत तक फिल्म पूरी होने की उम्मीद है। 

रामायण मूवी कास्ट अपडेट (Ramayana Movie Cast)-

रामायण मूवी में भगवान राम की भूमिका रणवीर कपूर, माता सीता की भूमिका साई पल्लवी, रावण की भूमिका यश तो वहीं हनुमान जी की भूमिका में सनी देओल निभा रहे हैं। सूपनखा का किरदार लारा दत्ता निभा रही है। इसके अलावा फिल्म में हालहि में बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर की एंट्री हुई है। कुणाल कपूल Ramayana Movie में इंद्र देव की भूमिका निभा रहे हैं। कुणाल कपूर फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू कर देंगे। 

रामायण मूवी रिलीज डेट (Ramayana Release Date)-

रिपोर्ट्स कि माने तो रामायण मूवी के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। Ramayana Movie ना तो 2024 में रिलीज होगी ना ही 2025 में रामायण मूवी 2026 के तिमाही में रिलीज होगी। 

रामायण मूवी टीजर रिलीज डेट (Ramayana Movie Teaser Release Date)-

रामायण मूवी (Ramayana Movie) शूटिंग जारी है लेकिन अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों कि माने तो Ramayana Movie की अधिकारिक घोषणा अक्टूबर यानि दशहरा के अवसर पर या नवंबर दिवाली के अवसर एक वीडियो यानि टीजर द्वारा किया जाएगा। रामायण का निर्माण डीएनईजी द्वारा किया जा रहा है। और निर्माताओं ने फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और संगीत एल्बम के लिए ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हंस जिमर को शामिल किया है। 

Tags:    

Similar News