रणवीर एक इवेंट में दीपिका की नहीं इस लड़की की जैकेट पहने आएं नजर

Update: 2018-02-09 10:47 GMT

मुंबई: एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में गुरुवार की शाम को हुए एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान वह पिंक कलर की जैकेट और व्हाइट पैंट पहने हुए पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह किसी लेडीज की जैकेट थी और वह काफी चमकदार थी। रणवीर ने जो जैकेट पहनी थी वह डिजाइनर मनीष अरोड़ा के महिलाओं के लिए लाए गए स्प्रिंग 2018 कलेक्शन से है।

इस महिलाओं के जैकेट में भी रणवीर का अंदाज शानदार था। हालांकि हमेशा की तरह रणवीर अपने इस बेहद अगल अंदाज में भी काफी रॉकिंग लग रहे थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही रणवीर ने अपने लुक्स और फैशन को अच्छे से कैरी किया है। कई दफा वो अपनी ऐसी ही मजेदार और अनोखी ड्रेसेस के चलते चर्चाओं में आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News