क्या वाकई शुभमन गिल से शादी करेंगी रिद्धिमा पंडित? जानें सच

Ridhima Pandit Shubman Gill Wedding: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल क्या वाकई रिद्धिमा पंडित से शादी रचाने जा रहे हैं? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की सच्चाई क्या है?

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-06-01 06:03 GMT

Ridhima Pandit Shubman Gill (Image Credit: Social Media)

Ridhima Pandit Shubman Gill Wedding: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित से शादी करने जा रहे हैं। ये खबर पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों सीक्रेट शादी करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, शुभमन और रिद्धिमा पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन क्या ये सभी खबरें वाकई सच हैं? क्या वाकई शुभमन और रिद्धिमा शादी करने जा रहे हैं? आइए आपको बताते हैं सच क्या है?

कब होगी शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित की शादी? (Ridhima Pandit Shubman Gill Wedding)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल और रिद्धिमा पंडित दिसंबर 2024 में शादी रचाने जा रहे हैं। शुभमन और रिद्धिमा अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं, इसलिए यह कथित कपल कोई ढिंढोरा नहीं पीट रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन और रिद्धिमा एक-दूजे को डेट कर रहा है।अब इन सभी खबरों के बीच रिद्धिमा ने देरी ना करते हुए चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर कहा है, जब हो रही होगी तो बताऊंगी ना, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।


कौन हैं रिद्धिमा पंडित? (Who is Ridhima Pandit)

रिद्धिमा पंडित टीवी की हसीना हैं और साल 2016 में टीवी शो 'बहु हमारी रजनीकांत' से अभिनय की दुनिया में आई थीं. इसके बाद रिद्धिमा पंडित को द ड्रामां कंपनी, डांस चैंपियन, यो के हुआ ब्रो (2017), हम आई एम बिकॉस ऑफ अस, दिवाने अंजाने (2018), फियर फेक्टर-खतरों के खिलाड़ी, किचन किचन चैंपियन, खतरा, खतरा, खतरा (2019), हवाएं- द मोनेस्टर (2019), कुंडली भाग्य (2020) और बिग बॉस ओटीटी (कंटेस्टेंट) 2021 में देखा गया था। रिद्धिमा पंडित मुंबई के रहने वाली हैं और उनकी उम्र 33 साल हैं और वहीं शुभमन गिल 24 साल के हैं।


सारा संग जुड़ा था शुभमन गिल का नाम (Shubman Gill Girlfriend)

बता दें कि इससे पहले शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ चुका है। बताया जा रहा था कि शुभमन सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

Tags:    

Similar News