Bhojpuri Song: रितेश पांडे का भोजपुरी गाना, इस पार्टी सॉन्ग के साथ करें नए साल का धमाकेदार वेलकम

New Year Bhojpuri Party Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नए साल 2023 के वेलकम की महफिल पूरी तरह सज चुकी है। जहां भोजपुरी स्टार्स एक के बाद एक अपने नए गाने रिलीज कर नए साल के जश्न के माहौल एकदम मजेदार बना दिया है।

Report :  Anushka Rati
Update:2022-12-31 13:50 IST

New Year 2023 Bhojpuri Party Song Romance Hoga Re (image: social media)

Ritesh Pandey New Year Party Bhojpuri Song: आज साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर का आखिरी दिन बहुत जल्द खत्म होने वाला है। जहां ये साल किसी के लिए काफी अच्छा रहा तो किसी के लिए कई मुश्किलों भरा साबित हुआ है। लेकिन इस बीच नए साल की आहट होते ही लोगों के अंदर नई उम्मीद और गर्मजोशी भर चुकीं हैं और इसी गर्मजोशी और उम्मीद से नए साल का स्वागत करने के लिए बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। जहां लोगों ने इसके वेलकम के लिए काफी तैयारियां भी कर ली है और इसी बीच अब भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे ने भी इस न्यू ईयर पार्टी को और भी धमाकेदार बनाने के लिए अपना नया भोजपुरी पार्टी सॉन्ग भी रिलीज कर दिया है, जिसके साथ आप अपने नए साल की शाम को और भी यादगार बना सकतें हैं।

देखिए ये भोजपुरी गाना

भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का न्यू ईयर पार्टी सॉन्ग 'रोमांस होगा रे' (Romance Hoga Re) के वीडियो सॉन्ग को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में ये देखने को मिल रहा है कि वो पार्टी के मूड में हैं और ऑनस्क्रीन दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने में रितेश झूम झूमकर एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ कमर मटकते हुए नजर आ रहें हैं और अपने दोस्तों के साथ भी जमकर मस्ती कर रहें हैं। इस वीडियो को देखकर तो एक पल के लिए आपका भी मन डांस करने के लिए डोल जाएगा। इस गाने के वीडियो में एक्टर और सिंगर रितेश का जोशीला अंदाज देखकर उनके फैंस काफी खुश हो रहें हैं। साथ ही उनके इस वीडियो को दर्शकों की से काफी प्यार मिल रहा है। इस नए वीडियो सॉन्ग को महज एक ही दिन में यूट्यूब पर चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुकें हैं और इसके साथ ही 24 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। ये वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर 22वें नंबर पर ट्रेंड भी करने लगा है और रितेश के फैंस भी इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

नया भोजपुरी गाना 'रोमांस होगा रे' को रितेश पांडे के साथ भोजपुरी फीमेल सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी आवाज दी है। रोमांस होगा रे वीडियो सॉन्ग को रितेश पांडे और एक्ट्रेस डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने के लिरिक्स आ एस प्रीतम ने लिखें हैं और इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रतन बाबा हैं। इस गाने के वीडियो को लवकेश विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।

इसके अलावा भी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे के कई पार्टी भोजपुरी सॉन्ग्स रिलीज हो चुकीं हैं, जिन्हें सुनने के बाद आप सच में झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इन गानों की लिस्ट में रितेश पांडे का गाना 'पार्टी हमरा घर पे', 'पार्टी हो रही है', 'नाच रे लवंडिया' और 'लवंडिया लंदन से लाएंगे' जैसे कई गाने मौजूद हैं। जिन्हें आप अपनी पार्टी में बजाकर झूम सकते हैं। इसके साथ ही एक्टर रितेश पांडेय अपनी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां आने वाले साल में रितेश पांडे की कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।

Tags:    

Similar News