Salman Khan House Firing Case में हुआ बड़ा खुलासा

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर में हुई फायरिंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-05-09 07:30 GMT

Salman Khan House Firing Case (Image Credit: Social Media)

Salman Khan House Firing Case: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Salman Khan Upcoming Movie Sikandar Shooting) की शूटिंग शुरू कर दी है, तो वहीं दूसरी ओर एक्टर के घर हुई फायरिंग मामले में एक नया अपडेट (Salman Khan House Firing Case Update) सामने आया है। दरअसल, इस मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं, जिसे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मिला नया अपडेट

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, Salman Khan House Firing Case में एक नई जानकारी सामने आई है। इस मामले में एक आरोपी का गिरफ्तार किया है, जिसका नाम रफीक चौधरी है। रफीक ने पुलिस के सामने चौंका देने वाला खुलासा किया है। उसने बताया है कि उन्होंने केवल सलमान खान ही नहीं, बल्कि उनके समेत दो अन्य एक्टर्स के घर की भी रेकी की थी। रफीक चौधरी को पुलिस ने दो दिन पहले राजस्थान से गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि इसी ने मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को एक्टर के घर पर फायरिंग करने के लिए पैसे मुहैया कराए थे। राजस्थान से गिरफ्तार कर पुलिस इसे मुंबई ले आई थी, जहां इसकी अदालत में पेशी होनी थी।


फायरिंग मामले में एक आरोपी की हुई मौत

Salman Khan House Firing Case में अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार हुए। पहले सागर और विक्की को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अनुज थापन और सोनू की गिरफ्तारी हुई। सागर और विक्की के खिलाफ कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया, लेकिन अनुज और सोनू के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में कई मामले दर्ज हैं। दोनों की हिस्ट्री में लॉरेंस के साथ कॉन्टैक्ट भी सामने आया। इनमें से कुछ दिन हिरासत में रहने के बाद एक आरोपी की मौत हो गई है। गिरफ्तार हुए चार आरोपियों में से तापन अब जिंदा नहीं है। पुलिस के मुताबिक उसने हिरासत में अपनी जान लेने की कोशिश की थी, जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक आरोपी का नाम अनुज थापन था और उसके परिवार में उसकी मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।


कई दिनों से हो रही थी सलमान के घर की रेकी

गौरतलब है कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से सागर और विक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। पुलिस ने दोनों भाइयों को वॉन्टेड आरोपी बताया है। बता दें कि Salman Khan House Firing करने से पहले बहुत दिनों तक उनके घर की रेकी की गई थी।

Tags:    

Similar News