Salman Khan व Nayanthara की फिल्म का टाइटल कब होगा रिवील, जानें यहां

Salman Khan-Nayanthara Film: सलमान खान अभिनेत्री नयनतारा संग अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, आइए जानते हैं इस फिल्म का टाइटल कब रिवील किया जाएगा।

Update:2026-04-28 19:26 IST

Salman Khan-Nayanthara Film: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें वे अभिनेत्री नयनतारा संग नजर आएंगे। सलमान खान और नयनतारा की फिल्म का टाइटल अब तक डिसाइड नहीं किया गया है, हालांकि मेकर्स द्वारा अभी के लिए इस फिल्म को "SVC 63" का नाम दिया गया है, इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है, जो कि फिल्म के टाइटल से जुड़ी हुई है, आइए जानते हैं।

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म का टाइटल

सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शूटिंग मुंबई में ही शुरू की गई है, शूटिंग के सेट से सलमान खान ने खुद एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सलमान और नयनतारा के साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी नजर आ रहे थे। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी जो ताजा अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक मेकर्स बहुत ही जल्द फिल्म का नया प्रोमो जारी करेंगे, जिसके साथ फिल्म के टाइटल का खुलासा होगा, जी हां! खबरें हैं कि मेकर्स बहुत ही जल्द प्रोमो जारी कर फिल्म के टाइटल का ऐलान करेंगे, प्रोमो का शूट भी शुरू हो चुका है, यानी कि दर्शकों को किसी भी दिन सरप्राइज़ मिल सकता है।

Full View

कब रिलीज होगी सलमान खान की ये फिल्म

बताते चलें कि, सलमान खान और नयनतारा की ये फिल्म हाई एक्शन फिल्म होने वाली है। सलमान खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी भी नजर आएंगे। वहीं बताते चलें कि फिल्म में दर्शक सलमान खान और नयनतारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं, क्योंकि दोनों पहली बार एक साथ किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहें हैं। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर वामसी पेडिपल्ली निर्देशित कर रहें हैं। दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की जा रही ये फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, हालांकि ईद पर ही प्रभास की स्पिरिट भी रिलीज होने वाली है, यानी कि ईद पर प्रभास वर्सेज सलमान खान होने वाला है।

Tags:    

Similar News