Nagarjuna-Tabu की अधूरी प्रेम कहानी, 15 सालों का प्यार क्यों टूटा? अब फिर साथ आ रहें दोनों
Nagarjuna-Tabu Film: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें वे खूबसूरत अभिनेत्री तब्बू संग स्क्रीन शेयर करेंगे।
Nagarjuna-Tabu Film (Photo- Social Media)
Nagarjuna-Tabu Film: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन की 100वीं फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है, जी हां! नागार्जुन 66 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वे बैक टू बैक फिल्मों में काम कर रहें हैं, फैंस के बीच उनकी फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखते बनती है। नागार्जुन की 100वीं फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, हालांकि फिल्म का ऑफशियल टाइटल सामने नहीं आया है, लेकिन अभी के लिए मेकर्स ने फिल्म को "किंग 100" का टाइटल दिया है, दिलचस्प बात तो यह है कि नागार्जुन की इस फिल्म में अभिनेत्री तब्बू (Tabu Next Film) नजर आएंगी, जिसके साथ नागार्जुन करीब 15 सालों तक रिलेशनशिप में थे।
नागार्जुन-तब्बू अपकमिंग फिल्म
नागार्जुन और तब्बू (Nagarjuna-Tabu) की जोड़ी 90 दशक की पसंदीदा जोड़ी हुआ करती थी, दोनों करीब 28 साल बाद, पर्दे पर वापसी कर रहें हैं, जी हां! बता दें कि आखिरी बार नागार्जुन और तब्बू ने 1998 में आई फिल्म 'आविदा मां आविदा' में काम किया था, इसके बाद अब जाकर दोनों ने साथ में हाथ मिलाया है। तब्बू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की जानकारी दी, उन्होंने "किंग 100" का क्लैपबोर्ड साझा करते हुए बताया कि वे नागार्जुन के साथ काम कर रही है, इस फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित हो उठे हैं, खासतौर पर दर्शक इसलिए उत्साहित हैं, क्योंकि कई सालों बाद नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी वापसी कर रही है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आर. कार्तिक कर रहे हैं।
नागार्जुन-तब्बू की लव स्टोरी
आपमें से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि एक समय था जब नागार्जुन और तब्बू एक दूसरे के प्यार में पागल थे, हालांकि दोनों ने कभी भी खुलेआम अपने प्यार का इजहार नहीं किया और न ही अपने रिश्ते पर कभी मुहर लगाई, लेकिन मीडिया गलियारों में इनके प्यार की खूब चर्चा हुई थी। नागार्जुन और तब्बू का रिश्ता 15 सालों का था, लेकिन जब इनके प्यार को मंजिल नहीं मिली, तो तब्बू ने अलग होने का फैसला कर लिया।
नागार्जुन-तब्बू की पहली मुलाकात
तब्बू और नागार्जुन की (Nagarjuna-Tabu First Film) पहली मुलाकात साल 1996 में फिल्म 'निन्ने पेल्लादाटा' के सेट पर हुई थी, इसके बाद दोनों ने कुछ अन्य फिल्मों में साथ काम किया और धीरे-धीरे इनके बीच प्यार भरा रिश्ता पनप उठा, और दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया, हालांकि नागार्जुन पहले से ही अमाला संग शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका दिल तब्बू के लिए धड़का, दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया और इस तरह 15 सालों तक दोनों रिलेशनशिप में थे, तब्बू जहां नागार्जुन संग अपने रिश्ते को नाम देना चाहतीं थीं, वहीं नागार्जुन अपनी पत्नी अमाला को नहीं छोड़ना चाहते थे, ऐसे में तब्बू ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया, दोनों के बीच 2012 में दूरियां आ गईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जाता है कि इस वजह से तब्बू ने आज तक शादी नहीं की।