Salman Khan की हत्या की थी साजिश, पाकिस्तान से आने थे हथियार, जाने पूरा मामला

Salman Khan Lawrence Bishnoi News: सलमान खान को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने बनाया था ये प्लान अब जाकर हुआ पूरे मामले का खुलासा, पढ़े पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-06-01 12:59 IST

Salman Khan News 

Salman Khan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की हत्या की थी साजिश, मुंबई पुलिस ने किया मामले का खुलासा. नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की कार पर हमले की साजिश रची गई थी। साजिश को रचने में 4 अरोपी शामिल हैं जिनको मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. खबरों की माने तो सलमान खान(Salman Khan) को मारने के लिए हथियार पाकिस्तान से लाए जाने थे. और ये सारा प्लान लॉरेंस बिश्नोई द्वारा बनाया गया था. अभी कुछ महीने पहले ही सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियाँ चली गई थी. जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Brother) के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। अब एक बार फिर से सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर हमले की साजिश का मुंबई पुलिस ने पर्दा फास किया है. जानिये क्या था लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का पूरा प्लान।

सलमान खान की हत्या की थी लॉरेंस बिश्नोई ने साजिश (Salman Khan Lawrence Bishnoi News In Hindi)-

नवीं मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की हत्या की एक और साजिश का पर्दाफाश किया है। लॉरेंश बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के पनवेल में सलमान खान (Salman Khan) की कार पर हमला करने की साजिश रची थी। जिसमें पाकिस्तान से हथियार आपूर्तिकर्ता से हथियार लिए गए थे। नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इस साजिश से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 अप्रैल को हुई थी। जब मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के गैलेक्सी अपॉर्टमेंट पर हमला किया था।

पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने कनाडा स्थित चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और सहयोगी गोल्डी बरार के साथ मिलकर एक पाकिस्तान हथियार डीलर से AK-47, AM-16 और अन्य उच्च क्षमता वाले हथियार हासिल किए थे। योजना या तो सलमान खान की गाड़ी पर घात लगाने या उनके फार्महाउस पर हमला करने की थी। 

सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद, पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात में पकड़ा गया। जबकि अनुज थापन और एक अन्य व्यक्ति को 26 अप्रैल को पंजाब में हिरासत में लिया गया। कुल मिलाकर 6 गिरफ्तारियां की गई हैं। हालांकि अनुज थाप की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। 

Tags:    

Similar News