Sapna Choudhary के नए गाने Nachan Ki Tol ने कर दिया बवाल, वीडियो देख फैंस का हुआ बुरा हाल

Sapna Choudhary New Song Released: म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी का अंदाज़ देख कर हर कोई उनका फैन हुआ जा रहा है। यकीन मानिये सपना का ये गाना आते ही आप भी थिरकने को मजबूर हो जायेगे।

Update: 2022-07-04 10:45 GMT

Sapna Choudhary New Song Released (Image Credit-Social Media)

Sapna Choudhary New Song Released: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हर दिल पर राज करतीं हैं। उनका हर गाना हिट हो जाता है अब ऐसा ही एक गाना 'नाच की तोल' है आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना का अंदाज़ देख कर हर कोई उनका फैन हुआ जा रहा है। यकीन मानिये सपना का ये गाना आते ही आप भी इसपर थिरकने को मजबूर हो जायेगे। तो चलिए देखते हैं सपना का ये बेमिसाल डांसिंग नंबर।

सपना चौधरी हरियाणा की देसी क्वीन हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी पूरे देश में काफी ज़्यादा है। सपना का नया गाना 'नाच की तोल' आज रिलीज़ हो गया है। जिसके आते ही ये इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। सपना के फैंस इस गाने को बार बार सुन रहे हैं। आपको बता दें इस गाने में सपना के साथ भरत नेगी नज़र आ रहे हैं। दोनों ही गाने में ज़बरदस्त नज़र आ रहे हैं। वहीँ सपना का स्टाइल गाने को हुए भी ज़्यादा पॉपुलर कर रहा है। गाने को यूट्यूब पर अपलोड हुए थोड़ा ही समय हुआ है लेकिन इसे 620,728 बार देखा जा चुका है। साथ ही व्यूज के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं साथ ही वो अपने वीडियोस और फोटोस को अपने फैंस के साथ शेयर भी करती रहतीं हैं। वहीँ अब सपना का नया गाना रिलीज़ हुआ है जिसको भी सपना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। गाने को प्रेम जांगड़ा ने लिखा है। साथ ही गाने में सपना के ठुमके और उनका लुक देखकर घायल हुए जा रहे हैं। सपना में दो ऑउटफिट पहने हैं एक में वो पिंक शिमिरि लहंगे में नज़र आ रहीं हैं वहीँ दूसरे लुक में भी सपना कमाल की लग रहीं हैं। इसमें उन्होंने ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है।

Full View

सपना के साथ इस गाने में भरत नेगी नज़र आ रहे हैं। सपना और भरत की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Tags:    

Similar News