SO SWEET: करीना-सैफ की गैर-मौजूदगी में यह दो शख्स रखते हैं बेबी तैमूर अली खान का ख्याल

Update: 2017-01-03 05:53 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की फेविकोल गर्ल और बेबो करीना कपूर खान मां बन चुकी हैं। प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने के बाद तक करीना कपूर खूब मीडिया का अटेंशन बटोर रही हैं। फिर वह चाहे हसबैंड सैफ अली खान के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाना हो या फिर कोई पार्टी , सब जगह करीना बिंदास नजर आ रही हैं। पर सवाल यह उठता है कि जब करीना कपूर और सैफ अली खान बाहर घूमने जाते हैं, तो उनके बेबी तैमूर अली खान का ध्यान कौन रखता है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खूबसूरत कपल के बाहर घूमने जाने पर बेबी तैमूर अली खान के सौतेले भाई-बहन इब्राहिम और सारा उसका ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं, करीना और सैफ के मौजूद न होने पर सारा और इब्राहिम बेबी तैमूर की डायपर ड्यूटी का भी ध्यान रखते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए और किस तरह सारा-इब्राहिम रखते हैं बेबी तैमूर अली खान का ध्यान

Full View

खबरों की मानें तो जब सैफ अली खान और करीना कपूर पार्टियों में जाते हैं, तो सारा और इब्राहिम बेबी तैमूर को लोरी गाकर सुलाते हैं। बता दें कि सारा और इब्राहिम सैफ अली खान की पहली वाइफ अमृता सिंह के बच्चे हैं करीना से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थीं। बेबी तैमूर के आने पर अमृता सिंह का रिएक्शन किसी को नहीं पता है, लेकिन सारा और इब्राहिम काफी खुश हैं। तभी बेबी के जन्म के बाद यह दोनों करीना कपूर खान से मिलने हॉस्पिटल भी पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News