Ganesh Chaturthi 2022: पैर फ्रैक्चर होने बावजूद शिल्पा शेट्टी ने किया जबरदस्त डांस, धूमधाम से किया गणेश विसर्जन

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश विसर्जन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शिल्पा शेट्टी डांस करती नज़र आई।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-03 14:13 GMT
Click the Play button to listen to article

Ganesh Chaturthi 2022: हमारे देश में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। देश की तमाम बड़ी हस्तियां गणेश पूजा करती नज़र आईं। बॉलीवुड के सितारे तो गणेश चतुर्थी और भी ख़ास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बॉलीवुड जगत की एक्ट्रेस भी गणेश पूजा में कभी पीछे नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल अपने घर बप्पा को लेकर आती हैं। जिसके बाद उन्हें बड़ी धूमधाम से विदा किया जाता है।

गणेश विसर्जन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शिल्पा शेट्टी डांस करती नज़र आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। शिल्पा अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। इसमें खास बात जो फैंस के दिल को छू गई वो थी शिल्पा का पैर फ्रैक्चर होने बावजूद जबरदस्त डांस.. जी हां, हाल ही में उनको पैर में चोट लग गई थी जिसके बाद वो व्हीलचेयर पर ही नज़र आ रही थी। इस वीडियो में भी वो व्हीलचेयर पर ही बैठे-बैठे डांस करती नज़र आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो को विरल बियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें आप सब देख सकते हैं व्हीलचेयर पर बैठकर शिल्पा जबरदस्त डांस करते हुए नजर आई। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी गणेश जी की पूजा करती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी और उनकी बहन शमिता शेट्टी भी नजर आई। जिनके साथ शिल्पा ने जमकर डांस किया और उसी समय उनके दोनों बच्चे वियान और समीशा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी इंडियन लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें शिल्पा हर साल गणपति बप्पा को ऐसे ही अलग-अलग तरीकों से विदाई देती हैं। उनके फैंस शिल्पा को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें जल्द ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडियन पुलिस फोर्स और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में नजर आएगी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका पैर टूट गया था जिसके बाद उनको थोड़ा काम से ब्रेक लेना पड़ा।

Tags:    

Similar News