Shilpa Shetty ने किया ऐसी जगह वर्कआउट, फैंस भी रह गए हैरान, अब वीडियो हो रहा वायरल

Shilpa Shetty ने अपने आपको काफी फिट रखा हुआ है। शिल्पा ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जिसमे शिल्पा चलती बस में भी एक्सरसाइज करती नज़र आ रहीं हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-02 14:37 GMT

Shilpa Shetty Fitness Video (Image Credit-Social Media)

Shilpa Shetty Fitness Video: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने आपको काफी फिट रखा हुआ है। और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कोई कैसे अपने आपको इतना ज़्यादा फिट रख सकता है। इसी क्रम में शिल्पा ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। इसीलिए वो लोगों को भी इस ओर मोटीवेट करती रहतीं हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे शिल्पा चलती बस में भी एक्सरसाइज करती नज़र आ रहीं हैं। शिल्पा ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को मंडे मोटिवेशन बताया है। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है उन्होंने लिखा है - मंडे मोटिवेशन...क्योंकि बस खाली थी। कुछ पुल अप्स, पुश अप्स. मेरे घर वापस जाने तक दो मिशन कंप्लीट हो गए।  फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान। शिल्पा बस को वेट वाइप्स से पोछती और क्लीन करती भी नज़र आई साथ ही वीडियो के अंत में उन्होंने बोला भी है,"स्वच्छ भारत अभियान "

शिल्पा के इस वीडियो को अपलोड करते ही फैंस कमेंट करते नज़र आ रहे हैं। कोई उन्हें इंस्पिरेशन बता रहा,तो किसी ने लिखा है आप गॉर्जियस हो मैम ,फैंस उन्हें इमोजीस सेंड करते दिख रहे हैं। शिल्पा वाकई काफी फिट रहतीं हैं और समय समय पर अपने फैंस के लिए कुछ ऐसा अपलोड भी करतीं रहतीं हैं जिससे उनके फैंस मोटीवेट होते रहे। शिल्पा ने अपने आप को काफी फिट रखा हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फ़ोर्स में एक्शन करती नज़र आएँगी। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय का भी नाम सामने आया है। साथ ही शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक और तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है जिसमे उन्होंने बेहद खूबसूरत लेहंगा और चोली पहना है। शिल्पा का फिगर इसमें कमल का नज़र आ रहा है। शिल्पा ने इस आउटफिट में रैंप वाक भी किया जिसमे उनका लुक वाकई कातिलाना नज़र आ रहा था। उनकी ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहीं हैं।

शिल्पा का हर अंदाज़ उनके फैंस को काफी भाता है यही वजह है कि शिल्पा की फोटो और वीडियोस सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगते हैं।  

Tags:    

Similar News