श्रद्धा कपूर बनेंगी सिंगर, रॉक ऑन 2 के सारे गाने खुद गाएंगी

Update: 2016-06-13 05:57 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस विलेन की बेटी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब सिंगर बनने जा रही हैं बताया जा है कि फिल्म ‘रॉकऑन 2’ में अपने सभी गाने खुद गाएंगी। श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में अपने पर फिल्माए गए सभी गाने खुद गाते हुए नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार श्रद्धा फरहान अख्तर के कहने पर सिंगिंग के लिए राजी हो गई हैं।

पहले भी दिखा चुकी हैं गायकी का हुनर

-इससे पहले भी श्रद्धा आशिकी-2, हैदर और एबीसीडी-2 में अपनी सिंगिंग का टैलेंट दिखा चुकी हैं।

-श्रद्धा ‘रॉक ऑन 2’ में भी अपने सभी गाने खुद गाने के लिए तैयार हो गई हैं।

-लेकिन सच्चाई तो यह है कि इस फिल्म के लिए सभी गाने श्रद्धा खुद नहीं गाना चाहती थी।

श्रद्धा कपूर - फाइल फोटो

फरहान के कहने पर गाएंगी खुद ही सारे गाने

-श्रद्धा इस फिल्म में एक या दो सॉन्ग के लिए तैयार हो गई थी।

-लेकिन श्रद्धा के को-स्टार्स और फिल्म के एक मेकर फरहान अख्तर चाहते थे कि वह अपने सारे गाने खुद ही गाएं।

-फरहान को लगता है कि अगर श्रद्धा अपने सारे गाने खुद गाएंगी, तो वो ज्यादा इफेक्टिव होगा।

-इसलिए श्रद्धा भी सारे गाने गाने के लिए तैयार हो गईं।

 

Tags:    

Similar News