Sidharth Malhotra Father Video:सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का सामने आया उनका भावुक करने वाला वीडियो
Sidharth Malhotra Father Video: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन शनिवार को हुआ, जिसके बाद अब जाकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
Sidharth Malhotra Father Passed Away: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा जी जिनकी तबीयत कुछ दिनों से काफी खराब थी। जिसके बारे में Sidharth Malhotra एक इंटरव्यू में भी कह चुके हैं। कि काम की वजह से वो दिल्ली अपने घर नहीं जा पाते हैं। उनकी माँ अकेले ही उनके पिता का ध्यान रखती हैं। जिसका उनका काफी अफसोस है। तो वहीं शनिवार यानि 14 फरवरी 2026 को वेलेनटाइन डे वाले दिन Sidharth Malhotra ने अपने पिता सुनील मल्होत्रा को हमेशा के लिए खो दिया। जैसे ही Sidharth Malhotra को पिता के तबीयत खराब होने की खबर पता चली वो तुरंत ही पत्नी कियारा आडवानी के साथ दौड़ते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तो वहीं पिता के देहांत के बाद Sidharth Malhotra ने मीडिया और अन्य लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने का निवेदन किया है। Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा के देहांत के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद वीडियो आया सामने (Sidharth Malhotra Father Sunil Malhotra Video Viral After His Death)-
Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा एक मर्चेंट नेवी ऑफिसर थे। उन्होंने अपने बेटे के हर के सपने को पूरा किया। और आज वो बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम बन चुका है। तो वहीं Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद हर किसी ने उनके और उनके परिवार को सांत्वना दिया। इसके साथ ही Sidharth Malhotra के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जोकि उस समय का है जब Sidharth Malhotra के पिता सुनील मल्होत्रा जी अपने बेटे की फिल्म योद्धा के प्रीमियर में आए थे। सुनील मल्होत्रा काफी समय से बीमार थे। जैसा कि आप इस वीडियो में ही देख सकते हैं।