Singham Again: फिल्म सिंघम अगेन में इन तीन एक्टर की एंट्री, फैंस को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

Ajay Devgan Rohit Shetty Singham Again: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgan) एक बार फिर सिंघम अगेन में धमाल मचाते दिखेंगे।इस फिल्म में तीन एक्टर की एंट्री हुई है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-18 12:36 GMT

Singham Again (Image: Social Media)

Ajay Devgan Rohit Shetty Singham Again: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgan) एक बार फिर धमाल मचाने दिखेंगे। अब वहीं इस फिल्म से जुड़ी एक ओर खबर सामने आ रही है। दरअसल सिंघम अगेन (Singham Again) में दो और स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें रोहित और अजय कई बार साथ काम कर चुके हैं। 

इन दो स्टार की हुई एंट्री

सिंघम अगेन में अजय देव लीड रोल में नजर आएंगे तो वहीं इस फिल्म में उनका आमना-सामना दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से होगा। अजय के साथ दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए भी यह अच्छी खबर है। वहीं दीपिका के अलावा इस फिल्म ने अजय देवगन के साथ खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी दिखेंगे। दरअसल अक्षय कुमार इस फिल्म में दमदार कैमियो में नजर आएंगे। सिंघम अगेन में दूसरे सितारों का भी कैमियो दिखाया जाएगा। सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आने वाले हैं।'


हालांकि सूत्र की मानें तो यह पहले से ही तय माना जा रहा था। दरअसल रोहित, 'इन फिल्मों को एक-दूसरे के साथ मिलाकर ऐसी ही बनाने की योजना में है।' हालांकि अभी इसे लेकर ऑफिशियल एनाउसमेंट नहीं हुआ है लेकिन जल्द इसकी घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री

बता दें फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह, दोनों ही नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Dipika Padukone) से भी मुकाबला करेंगे, जो लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी। पहली बार दीपिका फिल्म में पुलिस के अवतार में नजर आएंगी। इन सभी कलाकारों को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। बता दें पिछले साल ही रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने सिंघम अगेन फिल्म की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम (Social Media Account Instagram) से की थी। जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News