VIRAL PHOTO: बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

Update: 2016-07-19 07:38 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की रज्जो यानी कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आए दिन किसी न किसी वजह से मीडिया में बनी रहती हैं। फिर वह चाहे उनकी फिल्मों की बात हो या फिर उनके किसी स्टेटमेंट की। पर इस बार सोनाक्षी अपनी लव-लाइफ के चलते छाई हुई हैं। उनके प्यार के चर्चे मीडिया के गलियारों में खूब उछाल मार रहे हैं।

खबरों के अनुसार आजकल सोनाक्षी सिन्हा एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव के साथ नजर आ रही हैं। बंटी एक्टर सोहेल खान की वाइफ सीमा खान के भाई हैं।

कब की है यह तस्वीर

-बता दें कि कुछ समय पहले सोहेल और बंटी अपनी मम्‍मी का 60वां जन्‍मदिन मनाते दिखे, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थी।

-इसी बर्थडे की एक तस्‍वीर सामने आई है। जिसमें सोनाक्षी और बंटी एक-दूसरे की कंपनी को इंज्‍वॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी काफी खुश नजर आ रही हैं।

कब शुरू हुआ था इनके प्यार का सिलसिला

-सोनाक्षी और बंटी के अफेयर के चर्चे साल 2012 में तब शुरू हुए थे, जब उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया था।

-लेकिन आजतक दोनों ने इस बात को स्‍वीकारा नहीं है।

-वहीं बंटी इस बार सोनाक्षी के 29वें बर्थडे पर भी दिखे थे।

-खबरों की मानें तो बंटी सचदेव सोनाक्षी से पहले अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं।

-सोनाक्षी की बात करें तो वे आजकल 'अकीरा' और 'फोर्स 2' को लेकर बिजी हैं।

 

Tags:    

Similar News