सनी लियोनी बनीं 3 बच्चों की मां, बेटों की फोटो शेयर कर लिखा ये EMOTIONAL मैसेज...

Update: 2018-03-05 08:06 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस मानी जाने वालीं सनी लियोनी ने इस होली पर अपने फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज गिफ्ट दिया है। जी हां। दरअसल, पहले एक बेटी निशा वेबर को गोद लेने के बाद अब वह दो बेटों की मां बन गई है।

ये ख़ुशी उन्होनें पति डेनियल व तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस संग साझा की। बता दें कि, सनी लियोन ने अपने दोनों बेटों का नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह‍ वेबर रखा है।

अपनी कंपलीट फैमिली की खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए सनी लियोन ने कैप्शन लिखा है, 'भगवान की इच्छा, 21 जून, 2017 के दिन मैंने और डेनियल ने कम समय में चाहा कि हमारे 3 बच्चे हों। अपने ये प्लान किया और बहुत सालों बाद अब हमारा परिवार अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर के आने से पूरा हुआ।

हमारे बेटों का जन्म कुछ हफ्ते पहले ही हुआ है लेकिन ये हमारे दिल और आंखों में कई सालों से जिंदा थे। भगवान ने हमारे लिए इतनी खास योजना बनाई और हमें एक बड़ा परिवार दिया। हम दोनों तीनों बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं। सबके लिए हमारा सरप्राइज।'

फिल्हाल सनी और डेनियल के दोनों बेटे सरोगेसी से हुए हैं या उन्हें भी सनी ने गोद लिया है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

Tags:    

Similar News