Sunny Deol पर लगा धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

Sunny Deol Gets Accused Of Cheating: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Sunny Deol के ऊपर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया निर्माता सोरव गुप्ता ने, पढ़े पूरी खबर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-05-30 07:16 GMT

Sunny Deol Sorav Gupta 

Sunny Deol Gets Accused Of Cheating: बॉलीवुड के फेमस एक्टर व सासंद सनी देओल (Sunny Deol)  के ऊपर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगा है। बता दे कि सनी देओल के ऊपर फिल्म निर्माता सोरव गुप्ता द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है। हालहि में एक प्रेस कॉन्फ्रेस में रियल स्टेट डेवलपर और सनडाउन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के फिल्म निर्माता सोरव गुप्ता (Sorav Gupta) ने सनी देओल के ऊपर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। सोरव गुप्ता के अनुसार 2016 में एक फिल्म परियोजना के लिए सनी देओल ने पहले ही फीस ले लिया था। लेकिन अपने काम को पूरा नहीं किया। 

सनी देओल पर सोरव गुप्ता ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप-

सोरव गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2016 में सनी देओल (Sunny Deol) के साथ एक डील साइन की थी। जिसमें उन्होंने एक फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 4 करोड़ रूपए देने पर सहमति जताई थी। सोरव गुप्ता ने बताया- हमने उन्हें 1 करोड़ रूपए एडवांस में दिए थे। लेकिन मेरी फिल्म शुरू करने के बजाए उन्होंने पोस्टर बॉयज (2017) की शूटिंग शुरू कर दी। वह मुझसे और पैसे मांगते रहे। और अब तक मेरे 2.55 करोड़ रूपए सनी जी के खाते में आ चुके हैं। उन्होंने मुझे दूसरे डायरेक्टर को पैसे देने, फिल्मिस्तान स्टूडियो बुक करने और एक एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूल लाने के लिए भी कहा। 

2023 में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। जब गुप्ता को पता चला कि देओल (Sunny Deol Movie) की कंपनी के साथ एक जाली समझौता हुआ है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि-जब हमने समझौता पढ़ा, तो हमने देखा कि उन्होंने बीच में एक पेज बदल दिया था। जिसमें फईस की राशि 4 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 8 करोड़ रूपए और लाभ का हिस्सा 2 करोड़ रूपए कर दिया गया था। 

अंदाज के निर्माता ने भी सनी देओल पर लगाया आरोप-

जानवर मूवी और अंदाज जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुप्ता के दावों का समर्थन किया। दर्शन ने बताया कि सनी देओल के साथ अपने खुद के परेशान करने वाले अनुभव साझा करते हुए कहा- सनी देओल ने मेरी अजय के अधिकार विदेशों में वितरण के लिए खरीदे और केवल आंशिक भुगतान किया। शेष भुगतान कभी नहीं किया। बाद में सनी ने मुझसे एक और प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए राजी किया। 

गदर 2 के बाद भी लगाया आरोप-

तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो सनी देओल (Sunny Deol) ने रामजन्मभूमि नामक एक स्क्रिप्ट एक निर्माता को दी थी। जिसने मुंबई में एक बड़ा सेट बनाया था। सनी ने 5 करोड़ रूपए में फिल्म साइन कर दिया। लेकिन बाद में सेट पर आने से मना कर दिया और 25 करोड़ मांगने लगे। क्योंकि उस समय सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2 Movie) ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

Tags:    

Similar News