सनी लियोनी पर बनी डॉक्युमेंट्री 'मोस्टली सनी', सामने आएंगे कई अनछुए राज

Update: 2016-11-15 12:59 GMT

मुंबई: सनी लियोनी की डॉक्युमेंट्री 'मोस्टली सनी' का ट्रेलर सामने आ गया है। डॉक्युमेंट्री में सनी के पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

लादेन भी था सनी का दीवाना

इस डॉक्युमेंट्री को डायरेक्टर दीपा मेहता के भाई दिलीप मेहता ने बनाया है। इस डॉक्युमेंट्री में बताया गया है कि कैसे ओसामा बिन लादेन भी सनी लियोनी का दीवाना था। डॉक्युमेंट्री के माध्यम से सनी अपने स्ट्रगलिंग डेज और उस दौरान लोगों द्वारा क्रिटिसाइज किए जाने की कहानी शेयर करेंगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...

डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए ली थी इजाजत

इस डॉक्युमेंट्री को बनाने से पहले सनी और उनके पति से इजाजत ली गई थी। सनी ने इसे बनाने में टीम की मदद भी की थी। उन्होंने इस टीम को अपने होम टाउन के कुछ जानी पहचानी जगहें दिखाई थीं। इस डॉक्युमेंट्री में ये भी दिखाया जाएगा कि किस तरह जब सनी छोटी थीं तो उन्हें खालसा कैंप भेजा गया था।

कपड़े उतारने में महारत हासिल की

ट्रेलर में सनी ने अंग प्रदर्शन कर, पैसा कमाने के तरीके पर खुलकर अपनी राय दी है। सनी लियोनी कहती हैं, 'मेरी जिंदगी की थ्योरी है कि यदि मैं पूरी दुनिया को दिखाने के लिए अपने कपड़े उतार रही हूं तो मैं ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाऊं। कोई और क्यों पैसे कमाए? यही करने में मैंने महारत हासिल की है।'

सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलीब्रिटी

सनी लियोनी पर बनी यह डॉक्युमेंट्री टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। 'करनजीत वोहरा' यानि सनी लियोनी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलीब्रिटी हैं।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News